1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. सभी ने कोहली को T20 कप्तान बने रहने के लिए कहा था: चीफ सेलेक्टर चेतन शर्मा

सभी ने कोहली को T20 कप्तान बने रहने के लिए कहा था: चीफ सेलेक्टर चेतन शर्मा

 Reported By: Bhasha
 Published : Dec 31, 2021 09:53 pm IST,  Updated : Dec 31, 2021 09:53 pm IST

चेतन शर्मा ने कहा, "चयनकर्ताओं से लेकर बीसीसीआई पदाधिकारियों तक सभी ने कोहली को टी20 विश्व कप तक कप्तानी पर बने रहने के लिए कहा था।"

Everyone In BCCI Asked Virat Kohli To Stay On As T20I...- India TV Hindi
Everyone In BCCI Asked Virat Kohli To Stay On As T20I Captain says India Chief Selector Chetan Sharma Image Source : GETTY

विराट कोहली के बयान का खंडन करते हुए चयन समिति के प्रमुख चेतन शर्मा ने शुक्रवार को कहा कि इस चैम्पियन बल्लेबाज को बीसीसीआई में सभी ने टी20 कप्तान बने रहने के लिए कहा था। कोहली के टी20 कप्तानी छोड़ने के बाद बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने कहा था कि बोर्ड ने कोहली से अपने फैसले पर पुनर्विचार क लिए कहा था।

कोहली ने बाद में गांगुली के बयान का खंडन करते हुए कहा था कि उनकी बोर्ड अध्यक्ष से कोई बात नहीं हुई थी और उन्हें वनडे कप्तानी से हटाए जाने के बारे में दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए चयन समिति की बैठक से डेढ घंटा पहले बताया गया था।

IND vs SA: वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का हुआ ऐलान, रोहित की जगह राहुल करेंगे कप्तानी

शर्मा ने शुक्रवार को कहा, "चयनकर्ताओं से लेकर बीसीसीआई पदाधिकारियों तक सभी ने कोहली को टी20 विश्व कप तक कप्तानी पर बने रहने के लिए कहा था। हर किसी ने उन्हें फैसले पर फिर से विचार करने के लिए कहा था।"

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल