Sunday, March 08, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. Exclusive: आरपी सिंह ने विराट कोहली के आलोचकों को दिया करारा जवाब, बताया इस फॉर्मेट से करेंगे दमदार वापसी

Exclusive: आरपी सिंह ने विराट कोहली के आलोचकों को दिया करारा जवाब, बताया इस फॉर्मेट से करेंगे दमदार वापसी

Reported by: Samip Rajguru Published : Jun 04, 2022 10:22 pm IST, Updated : Jun 04, 2022 10:23 pm IST

कोहली पिछले दो सालों से भी अधिक समय से किसी भी फॉर्मेट में शतक नहीं लगाया है। इस कारण उनकी बल्लेबाजी भी काफी धीमी हो गई है और उनकी आलोचना भी की जाने लगी है।

Virat Kohli, RP Singh, cricket, sports, India, Virat kohli come back, विराट कोहली, विराट कोहली फॉर्म- India TV Hindi
Image Source : GETTY साउथ अफ्रीका के खिलाफ बल्लेबाजी के दौरान विराट कोहली

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली लंबे समय से अपने फॉर्म को वापस पाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। उन्होंने पिछले दो सालों से भी अधिक समय से किसी भी फॉर्मेट में शतक नहीं लगाया है। इस कारण उनकी बल्लेबाजी भी काफी धीमी हो गई है और उनकी आलोचना भी की जाने लगी है। हालांकि इसके बावजूद टीम के इंडिया के पूर्व तेज गेंदबाज आरपी सिंह का मानना है कि कोहली अपने लय में जरूर वापस आएंगे और टीम के लिए रन जुटाएंगे।

इंडिया टीवी को दिए एक खास इंटरव्यू में आरपी सिंह ने विराट कोहली को लेकर कहा, ''विराट एक खराब समय से गुजर रहे हैं। हमने कभी उन्हें ऐसे खेलते या आउट होते नहीं देखा है। फॉर्म खराब होने में समय लगता है और उससे निकलने में भी समय लगता है।''

यह भी पढ़ें- Exclusive: टीम इंडिया में कप्तान के तौर पर हार्दिक की दावेदारी पर आरपी सिंह ने उठाए सवाल, फिटनेस को लेकर भी दी यह सलाह

इसके अलावा आरपी सिंह ने यह भी बताया कि विराट टेस्ट फॉर्मेट से अपने फॉर्म को हासिल कर सकते हैं। उन्होंने कहा, ''कोहली टेस्ट फॉर्मेट में अपनी लय को वापस पा सकते हैं। टी20 में फॉर्म को वापस पाना किसी भी खिलाड़ी के लिए काफी मुश्किल भरा काम होता है।''

वहीं आरपी सिंह ने विराट की धीमी बल्लेबाजी का समर्थन करते हुए कहा, ''कोई भी बल्लेबाज जब लंबे समय से फॉर्म वापस पाने के लिए संघर्ष कर रहा होता है तो स्वाभाविक रूप से उसके खेल पर असर दिखता है और बल्लेबाजी भी धीमी हो जाती है। कोहली को अभी ऐसा ही करने की जरूरत।''

आपको बता दें कि विराट कोहली बेशक पिछले दो सालों में शतक नहीं लगा पाए हैं लेकिन वह तीनों फॉर्मेट में भारतीय टीम के लिए सबसे अधिक रन जुटाने वाले खिलाड़ी रहे हैं। उन्होंने साल 2020 से लेकर अब तक तीनों फॉर्मेट में भारत के लिए सबसे अधिक रन बनाए हैं। इस दौरान कोहली टीम इंडिया के लिए तीनों फॉर्मेट (वनडे, टेस्ट और टी20) में कुल 57 मैच खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 89 पारियों में 2206 रन बनाए।

यह भी पढ़ें- टेस्ट क्रिकेट में मुरलीधरन को भी इस मामले में एंडरसन ने छोड़ दिया है पीछे, बन गए हैं सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज

पिछले दो सालों के इन आंकड़ों को देखें तो यह भारत के किसी भी अन्य बल्लेबाज से बेहतर है। हालांकि इस दौरान उनका औसत सिर्फ 35.58 का रहा है जो यह साबित करता है कि वह अपने अच्छे दौर से नहीं गुजर रहे हैं। वहीं पिछले दो सालों में किसी भी फॉर्मेट में उनका सर्वोच्च स्कोर 89 रनों का रहा है। विराट कोहली के बाद इस मामले में भारत के ओपनर बल्लेबाज रोहित शर्मा का नाम आता है। रोहित शर्मा साल 2022 से लेकर अब तक तीन फॉर्मेट में टीम इंडिया के लिए कुल 43 मैचों में मैदान पर उतरे। इस दौरान उन्होंने 54 पारियों में भारतीय टीम के लिए 2015 रन बनाए हैं।

देखें पूरा इंटरव्यू-

Latest Cricket News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement