1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. फाफ डु प्लेसिस ने रचा इतिहास, MLC के इतिहास में ऐसा करने वाले बने पहले खिलाड़ी

फाफ डु प्लेसिस ने रचा इतिहास, MLC के इतिहास में ऐसा करने वाले बने पहले खिलाड़ी

 Written By: Hitesh Jha
 Published : Jun 30, 2025 07:51 am IST,  Updated : Jun 30, 2025 07:51 am IST

Faf Du Plessis: फाफ डु प्लेसिस इन दिनों मेजर लीग क्रिकेट में खेल रहे हैं। टेक्सास सुपर किंग्स के लिए खेलते हुए उन्होंने MI न्यूयॉर्क के खिलाफ मैच में शानदार शतक लगाया है। वह 103 रन बनाकर नाबाद लौटे।

Faf Du Plessis- India TV Hindi
फाफ डु प्लेसिस Image Source : X/CRICBUZZ

Faf Du Plessis Record: टी-20 फॉर्मेट के सबसे सफल बल्लेबाजों में से एक फाफ डु प्लेसिस इन दिनों मेजर लीग क्रिकेट (MLC) 2025 में खेल रहे हैं। वह इस सीजन टेक्सास सुपर किंग्स की कप्तानी कर रहे हैं। 30 जून को MLC 2025 के 21वें मुकाबले में टेक्सास की टीम का सामना MI न्यूयॉर्क से हुआ। इस मैच में फाफ डु प्लेसिस ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए शतक लगाया। उन्होंने 53 गेंदों में नाबाद 103 रनों की पारी खेली। अपनी इस पारी में उन्होंने 5 चौके और 9 छक्के जड़े। उनकी इसी शतकीय पारी के बदौलत टेक्सास की टीम 20 ओवर में 223 रन बनाने में कामयाब हो सकी।

MLC में यह फाफ का तीसरा शतक था। इसके साथ ही वह MLC के इतिहास में तीन शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। फाफ डु प्लेसिस ने इसी सीजन सैन फ्रैंसिस्को यूनिकॉर्न के खिलाफ मैच में भी शतक लगाया था। इस सीजन में यह उनका दूसरा शतक है। MLC में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की बात करें तो वहां फाफ के बाद दूसरे नंबर पर फिन एलन का नाम है। उन्होंने इस लीग में दो शतक लगाए हैं। उनके अलावा निकोलस पूरन ने भी इस लीग में दो शतकीय पारी खेली हैं। पूरन ने पहला शतक MLC के पहले सीजन में ही लगाया था लेकिन तब इस लीग को टी-20 वाला दर्जा नहीं मिला था। इसके अलावा उन्होंने एक शतक सीएटल ओर्कास के खिलाफ इसी सीजन में लगाया था।

फाफ डु प्लेसिस ने कर ली रोहित शर्मा की बराबरी

फाफ डु प्लेसिस की बात करें तो यह टी-20 क्रिकेट में उनका आठवां शतक है। टी-20 फॉर्मेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में उन्होंने रोहित शर्मा, जोस बटलर, ग्लेन मैक्सवेल, डेविड वॉर्नर, आरोन फिंच की बराबरी कर ली है। इन सभी खिलाड़ियों के नाम इस फॉर्मेट में 8 शतक दर्ज हैं।

टी-20 फॉर्मेट में फाफ के आंकड़ें हैं शानदार

टी-20 फॉर्मेट में फाफ डु प्लेसिस के आंकड़े की बात करें तो वहां उन्होंने अब तक कुल 420 मुकाबले खेले हैं। जहां उनके बल्ले से 32.74 के औसत से 11755 रन आए हैं। इस दौरान उनका हाईएस्ट स्कोर नाबाद 120 रन का रहा है। 8 शतक के अलावा उनके नाम 81 अर्धशतक भी दर्ज हैं। वहीं MLC के जारी सीजन में उन्होंने अब तक 7 मैचों में 52.83 के औसत से 317 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 179.09 का रहा है।

यह भी पढ़ें

विराट कोहली के इस रिकॉर्ड को तोड़ेंगे ऋषभ पंत, क्या एजबेस्टन में हो पाएगा ये कमाल?

बुमराह के भरोसे भारतीय गेंदबाजी, पूर्व कप्तान ने स्टार बॉलर को प्लेइंग 11 में शामिल करने की मांग की

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल