Monday, February 02, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर का 62 की उम्र में हुआ निधन, क्रिकेट जगत में पसरा मातम

इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर का 62 की उम्र में हुआ निधन, क्रिकेट जगत में पसरा मातम

इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर रॉबिन स्मिथ का निधन हो गया है। इंटरनेशनल क्रिकेट के साथ-साथ फर्स्ट क्लास क्रिकेट में भी रॉबिन स्मिथ के आंकड़े काफी अच्छे थे।

Written By: Hitesh Jha
Published : Dec 02, 2025 05:26 pm IST, Updated : Dec 02, 2025 05:28 pm IST
Robin Smith- India TV Hindi
Image Source : X@ICC रॉबिन स्मिथ

इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर रॉबिन स्मिथ का 62 साल की उम्र में निधन हो गया है। स्मिथ ने इंग्लैंड के लिए 1988 से 1996 तक 62 टेस्ट मैच और 71 वनडे मुकाबले खेले। वह 1992 वर्ल्ड कप में उपविजेता टीम (इंग्लैंड) का हिस्सा रहे थे। रॉबिन स्मिथ के निधन की पुष्टि उनके परिवार के सदस्यों ने की। इस दुखद खबर को सुनने के बाद क्रिकेट जगत में मातम का माहौल बन गया है।

इंग्लैंड के लिए 62 टेस्ट मैच खेले थे रॉबिन स्मिथ

रॉबिन स्मिथ के करियर की बात करें तो उन्होंने इंग्लैंड के लिए 62 टेस्ट मैच खेले। इस दौरान उन्होंने 43.67 की औसत से 4,236 रन बनाए, जिसमें 9 शतक शामिल थे। जिसमें 3 शतक उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ लगाए थे। टेस्ट में उनका हाईएस्ट स्कोर 175 रन का था, ये पारी उन्होंने 1994 में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेली थी। स्मिथ काउंटी क्रिकेट में भी खेले और वहां उन्होंने हैम्पशायर टीम का प्रतिनिधित्व किया। 2004 में स्मिथ ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास ले लिया था और इसके बाद से उनका मानसिक स्वास्थ्य ठीक नहीं चल रहा था।

वनडे फॉर्मेट में रॉबिन स्मिथ ने खेली थी ऐतिहासिक पारी

स्मिथ ने 1993 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ऐतिहासिक पारी खेली थी। उन्होंने वनडे में नाबाद 167 रन बनाए थे जो इस फॉर्मेट में इंग्लैंड के लिए किसी बल्लेबाज का सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर था। स्मिथ का ये रिकॉर्ड को 23 साल तक बरकरार रहा था। 2016 में एलेक्स हेल्स ने इस रिकॉर्ड को तोड़ा था। हेल्स ने पाकिस्तान के खिलाफ 2016 में 171 रन की पारी खेलकर इस रिकॉर्ड को तोड़ा था। वनडे में उन्होंने 71 मैचों की 70 पारियों में 39.01 के औसत से 2419 रन बनाए थे।

रॉबिन स्मिथ के निधन पर ECB ने जताया शोक

रॉबिन स्मिथ के परिवार की ओर से जारी एक बयान में पुष्टि की गई कि स्मिथ का सोमवार को साउथ पर्थ स्थित उनके अपार्टमेंट में निधन हो गया। इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) के अध्यक्ष रिचर्ड थॉम्पसन ने स्मिथ के निधन पर शोक जताया। वहीं, हेम्पशायर क्रिकेट क्लब ने भी स्मिथ को श्रद्धांजलि दी है। रिचर्ड थॉम्पसन ने कहा कि रॉबिन स्मिथ एक ऐसे खिलाड़ी थे जो दुनिया के कुछ सबसे तेज गेंदबाजों के साथ कदम से कदम मिलाकर चलते थे और आक्रामक तेज गेंदबाजी का सामना चुनौतीपूर्ण अंदाज के साथ करते थे। उन्होंने ऐसा इस तरह से किया कि इंग्लैंड के फैंस को उनपर बहुत गर्व हुआ।

यह भी पढ़ें

IPL से पहले फॉर्म में लौटा मुंबई इंडियंस का ये धाकड़ ऑलराउंडर, SMAT में पांच विकेट हॉल लेकर बरपाया कहर

ICC Rankings: बदल जाएगी विराट कोहली की आईसीसी रैंकिंग, रोहित शर्मा का फिर क्या होगा?

Latest Cricket News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement