1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. क्रिकेटर सुरेश रैना के पिता हुआ निधन, कैंसर से हारे जिंदगी की जंग

क्रिकेटर सुरेश रैना के पिता हुआ निधन, कैंसर से हारे जिंदगी की जंग

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Feb 06, 2022 03:29 pm IST,  Updated : Feb 06, 2022 03:40 pm IST

पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना के पिता त्रिलोकचंद रैना का लंबी बीमारी के कारण आज निधन हो गया।

Suresh Raina, Raina father dies, Suresh Raina's father dies, Raina father cancer, Suresh Raina India- India TV Hindi
suresh raina Image Source : TWITTER

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी सुरेश रैना के पिता त्रिलोकचंद रैना का लंबे बीमारी के बाद निधन हो गया है। रैना के पिता लंबे समय से कैंसर की बीमारी से जूझ रहे थे और उन्होंने गाजियाबाद स्थित अपने निवास स्थान पर अंतिम सांस ली। रैना के पिता त्रिलोकचंद भारतीय सेना में कार्यरत रहे थे। आर्डिनेंस फैक्ट्री में रहते हुए उन्हें बम बनाने में महारत हासिल थी। 

आपको बता दें कि उनका पैतृक गांव केन्द्र शासित प्रदेश जम्मू और कश्मीर के रैनावारी में है। वे साल 1990 के दशक में कश्मीरी पंडितों की हत्या के बाद उत्तर प्रदेश के मुरादनगर में आकर बस गए थे।

हरभजन सिंह सहित रैना के साथी खिलाड़ियों ने सोशल मीडिया पर शोक व्यक्त किया। हरभजन ने लिखा, ‘‘सुरेश रैना के पिता के बारे में दुख हुआ। आपकी आत्मा को शांति मिले अंकल जी।’’ रैना ने भारत के लिए 18 टेस्ट, 226 वनडे और 78 टी20 खेले है। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल