1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ICC T20I रैंकिंग में धाकड़ कप्तान का बड़ा कारनामा, हासिल की करियर की बेस्ट रेटिंग

ICC T20I रैंकिंग में धाकड़ कप्तान का बड़ा कारनामा, हासिल की करियर की बेस्ट रेटिंग

 Written By: Vanson Soral
 Published : Aug 26, 2025 07:20 pm IST,  Updated : Aug 26, 2025 07:20 pm IST

ICC ने बल्लेबाजों की ताजा T20I रैंकिंग जारी कर दी है। इस रैंकिंग में आयरलैंड की कप्तान गैबी लुईस ने अपने करियर की बेस्ट रेंटिंग हासिल करते हुए बड़ा धमाका कर दिया है।

Gaby Lewis- India TV Hindi
गैबी लुईस Image Source : GETTY

ICC की ओर से वूमेन्स की ताजा T20I रैंकिंग जारी कर दी है, जिसमें आयरलैंड महिला क्रिकेट टीम की कप्तान गैबी लुईस ने बड़ा कारनामा कर दिया है। गैबी लुईस ने ICC वूमेन्स T20I बल्लेबाजी रैंकिंग में अपने करियर की बेस्ट रेटिंग हासिल कर ली है। हाल ही में नीदरलैंड के खिलाफ 66 रनों की नाबाद पारी खेलने के बाद उन्हें रैंकिंग में यह बड़ा फायदा हुआ और उनकी रेटिंग 625 हो गई। 24 साल की गैबी वूमेन्स T20I बल्लेबाजों की रैंकिंग में 15वें पायदान पर बरकरार है और उनकी वर्तमान रेटिंग 620 है। नीदरलैंड के खिलाफ अर्धशतक जड़ने के बाद गैबी ने इटली के खिलाफ 42 रनों की पारी खेली जबकि जर्मनी के खिलाफ उन्हें बल्लेबाजी करने का मौका नहीं मिला।

गैबी आने वाले दिनों में रैंकिंग में लंबी छलांग लगा सकती हैं क्योंकि आयरलैंड की टीम इस समय ICC वूमेन्स T20 वर्ल्ड कप यूरोप डिवीजन 1 क्वालीफायर में खेल रही है और अब तक एक भी मैच नहीं हारी है। आयरिश टीम अगले साल के ग्लोबल क्वालीफायर में अपनी जगह पहले ही बुक कर चुका है, जहां उनका लक्ष्य इंग्लैंड और वेल्स में 2026 ICC महिला T20 वर्ल्ड कप में स्थान पाने वाली चार टीमों में से एक बनना होगा।

टॉप पर बेथ मूनी का जलवा बरकरार

टॉप-10 बल्लेबाजों की बात की जाए तो ऑस्ट्रेलिया की बेथ मूनी नंबर-1 पर बरकरार हैं। हैली मैथ्यूज दूसरे जबकि भारत की स्मृति मंधाना तीसरे पायदान पर मजबूती से बैठी हुई हैं। ऑस्ट्रेलिया की ताहलिया मैकग्राथ चौथे नंबर पर काबिज हैं। टॉप-15 रैंकिंग में कोई बदलाव नहीं हुआ है। टॉप-20 में सिर्फ एक बदलाव हुआ है। इंग्लैंड की सोफिया डंकले को एक स्थान का फायदा हुआ है और वह 20वें नंबर पर पहुंच गई हैं।

शानदार फॉर्म में आयरिश खिलाड़ी 

आयरलैंड के लिए सिर्फ लुईस ही अच्छी फॉर्म में नहीं हैं, बल्कि साथी खिलाड़ी एमी हंटर, लीह पॉल और फ्रेया सार्जेंट भी कमाल कर रही हैं।  हंटर ने 24 अगस्त को जर्मनी के खिलाफ अपना दूसरा T20I शतक जड़ा और बल्लेबाजों की ताजा रैंकिंग में 29वें स्थान पर बनी हुई हैं, जबकि पॉल उसी मैच में नाबाद 62 रनों की पारी खेलकर 15 स्थान की छलांग लगाकर 75वें स्थान पर पहुंच गई हैं।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल