GT vs KKR: गुजरात टाइटंस के सामने कोलकाता नाइट राइडर्स की चुनौती थी। बारिश के कारण इस मैच में टॉस तक नहीं किया जा सका। टूर्नामेंट में बने रहने और प्लेऑफ की रेस में आगे जाने के लिए जीटी की टीम को यह मैच जीतना जरूरी था, लेकन अब वे प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गए हैं। वहीं दूसरी ओर कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर चुकी है। वह अभी भी 19 अंक के साथ पहले स्थान पर हैं।
- Hindi News
- खेल
- क्रिकेट
- GT vs KKR: बारिश के कारण रद्द हुआ मैच, दोनों टीमों को मिला 1-1 अंक
GT vs KKR: बारिश के कारण रद्द हुआ मैच, दोनों टीमों को मिला 1-1 अंक
GT vs KKR: गुजरात टाइटंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच आईपीएल 2024 का मुकाबला गुजरात के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाना था, लेकिन बारिश के कारण इस मैच को रद्द कर दिया गया है।
KKR vs GT Live Update
-
10:30 PM (IST) May 13, 2024
10:41 पर टॉस की संभावना
गुजराता टाइटंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मुकाबला जल्द शुरू हो सकता है। अहमदाबाद में बारिश रुक गई है और रात 10:41 में टॉस होने की संभावना है।
-
7:04 PM (IST) May 13, 2024
खराब मौसम के कारण टॉस में देरी
अहमदाबाद में खराब मौसम के कारण टॉस में देरी होगी। मैच के टॉस की नई टाइमिंग को लेकर अभी तक कोई अपडेट नहीं दिया गया है।
-
6:37 PM (IST) May 13, 2024
कैसा रहेगा पिच का हाल
अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जानें वाले इस मुकाबले की पिच को लेकर बात की जाए तो यहां पर बल्लेबाजों का दबदबा देखने को मिलता है, जिसमें पिछले मैच में 2 शतकीय पारियां देखने को मिली थी। अहमदाबाद के इस स्टेडियम में अब तक आईपीएल के 32 मुकाबले खेले जा चुके हैं, जिसमें 14 बार पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीत हासिल की है तो वहीं 18 बार टारगेट का पीछा करने वाली टीम जीत हासिल करने में सफल रही है। यहां पर पहली पारी में औसत स्कोर 171 से 180 रनों के करीब बनते हुए देखने को मिला है। वहीं इस आईपीएल सीजन में यहां पर अब तक 6 मैच खेले गए हैं, जिसमें से 2 में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीत हासिल की है तो वहीं टारगेट का पीछा करने वाली टीम 4 बार मुकाबले को अपने नाम करने में सफल रही है।
-
6:36 PM (IST) May 13, 2024
कोलकाता का स्क्वाड
फिल साल्ट (विकेटकीपर), सुनील नरेन, वेंकटेश अय्यर, श्रेयस अय्यर (कप्तान), रिंकू सिंह, नितीश राणा, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, मिशेल स्टार्क, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती, वैभव अरोड़ा, अनुकूल रॉय, सुयश शर्मा, रहमानुल्लाह गुरबाज, अंगकृष रघुवंशी, मनीष पांडे, दुशमंथा चमीरा, श्रीकर भरत, चेतन सकारिया, शेरफेन रदरफोर्ड, साकिब हुसैन, अल्लाह गजनफर
-
6:36 PM (IST) May 13, 2024
गुजरात टाइटंस का स्क्वाड
शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, शाहरुख खान, डेविड मिलर, मैथ्यू वेड (विकेटकीपर), राहुल तेवतिया, राशिद खान, नूर अहमद, उमेश यादव, मोहित शर्मा, कार्तिक त्यागी, संदीप वारियर, अभिनव मनोहर, शरथ बीआर, दर्शन नालकांडे, जयंत यादव, जोशुआ लिटिल, रविश्रीनिवासन साई किशोर, स्पेंसर जॉनसन, अजमतुल्लाह उमरजई, मानव सुथार, सुशांत मिश्रा, विजय शंकर, केन विलियमसन, रिद्धिमान साहा