IPL 2026 के रोमांच के बीच आज एक हाई-वोल्टेज टक्कर देखने को मिलेगी, जब गुजरात टाइटन्स और मुंबई इंडियंस आमने-सामने होंगे। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जाने वाले इस मुकाबले में सिर्फ टीमों की भिड़ंत ही नहीं, बल्कि कुछ जबरदस्त प्लेयर बैटल्स भी फैंस का ध्यान खींचेंगी। IPL 2026 का 30वां मुकाबला 20 अप्रैल को खेला जाएगा। गुजरात टाइटंस ने अब तक 5 मैचों में 3 जीत के साथ 6 पॉइंट जुटाए हैं और पॉइंट्स टेबल में छठे स्थान पर है। वहीं मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। टीम 6 मैचों में सिर्फ 1 जीत के साथ टीम 10वें स्थान पर है। ऐसे में गुजरात इस मैच को जीतकर ऊपर चढ़ना चाहेगी, जबकि मुंबई वापसी की तलाश में है। आइए जानते हैं किन 3 प्लेयर बैटल्स पर रहेगी नजर......
शुभमन गिल vs जसप्रीत बुमराह
शुभमन गिल और जसप्रीत बुमराह की टक्कर हमेशा दिलचस्प रही है। IPL में गिल ने बुमराह के खिलाफ 8 पारियों में सिर्फ 34 रन बनाए हैं, उनका औसत 17 का रहा है और वह 2 बार आउट भी हुए हैं। ऐसे में इस बार भी बुमराह गिल पर भारी पड़ सकते हैं।
साई सुदर्शन vs ट्रेंट बोल्ट
गुजरात के युवा ओपनर साई सुदर्शन और मुंबई के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट के बीच भी कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी। सुदर्शन ने बोल्ट के खिलाफ 5 पारियों में 43 रन बनाए हैं और 2 बार आउट हुए हैं। उनका औसत 21.5 का रहा है, जो बताता है कि यह मुकाबला बराबरी का हो सकता है।
रोहित शर्मा vs कगिसो रबाडा
मुंबई के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा के लिए कगिसो रबाडा बड़ी चुनौती बन सकते हैं। रोहित ने रबाडा के खिलाफ IPL में 7 पारियों में 38 रन बनाए हैं, औसत 19 का है और 2 बार आउट हुए हैं। ऐसे में रबाडा एक बार फिर रोहित को मुश्किल में डाल सकते हैं। GT vs MI मुकाबला सिर्फ पॉइंट्स टेबल के लिहाज से ही अहम नहीं है, बल्कि इन बड़े प्लेयर बैटल्स की वजह से भी बेहद रोमांचक बनने वाला है। खासकर रोहित शर्मा पर रबाडा का खतरा और गिल-बुमराह की भिड़ंत मैच का रुख तय कर सकती है।