GT vs PBKS: गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया। इस मैच को पंजाब किंग्स की टीम ने अपने नाम किया है। पंजाब ने इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया और इसके बाद जीटी की टीम ने चार विकेट खोकर निर्धारित 20 ओवर में 199 रन बनाए। इसके बाद मैच के आखिरी ओवर में पंजाब किंग्स ने इस टारगेट को चेज किया। उन्होंने 19.5 ओवर में 7 विकेट खोकर 200 रन बनाए और 3 विकेट से मैच जीत लिया।
- Hindi News
- खेल
- क्रिकेट
- GT vs PBKS: पंजाब किंग्स ने जीता मैच, रोमांचक मुकाबले में गुजरात को हराया
GT vs PBKS: पंजाब किंग्स ने जीता मैच, रोमांचक मुकाबले में गुजरात को हराया
GT vs PBKS: गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में मुकाबला खेला गया। गुजरात टाइटंस को इस मैच में पंजाब किंग्स ने 3 विकेट से हराया।
GT vs PBKS Live Update
-
11:33 PM (IST) Apr 04, 2024
शशांक सिंह और आशुतोष शर्मा की बेहतरीन साझेदारी
पंजाब किंग्स की आठवें विकेट की साझेदारी ने मैच का रुख बदल दिया। शशांक और आशुतोष ने 22 गेंदों में 43 रनों की साझेदारी बनाकर इस मैच को पंजाब किंग्स के नाम कर दिया। आशुतोष ने 17 गेंदों में 31 रन और शशांक ने 29 गेंदों में 61 रन बनाए।
-
11:20 PM (IST) Apr 04, 2024
पंजाब किंग्स ने 3 विकेट से जीता मैच
पंजाब किंग्स ने 3 विकेट से इस मैच को लिया है। शशांक सिंह की 61 रनों की पारी ने मैच को पंजाब के खेमे में डाल दिया।
-
11:09 PM (IST) Apr 04, 2024
गुजरात को मिली बड़ी विकेट
पंजाब किंग्स ने आशुतोष शर्मा का विकेट गंवा दिया है। आशुतोष शर्मा 31 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। पंजाब किंग्स को 5 गेंदों में 6 रनों की जरूरत है।
-
11:00 PM (IST) Apr 04, 2024
शशांक सिंह की बेहतरीन अर्धशतकीय पारी
शशांक सिंह ने 25 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। उन्होंने इस मैच में अच्छी पारी खेलते हुए टीम को संभाला है।
-
10:56 PM (IST) Apr 04, 2024
पंजाब किंग्स 17 ओवर के बाद
पंजाब किंग्स 17 ओवर के बाद 167 रन बनाकर खेल रही है। उन्हें इस मैच को जीतने लिए 16 गेंदों में 33 रनों की जरूरत है। शशांक सिंह बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 49 रन, वहीं आशुतोष शर्मा 15 रन बनाकर खेल रहे हैं।
-
10:47 PM (IST) Apr 04, 2024
पंजाब ने गंवाया छठा विकेट
पंजाब किंग्स ने अपना एक और विकेट गंवा दिया है। राशिद खान ने जितेश शर्मा को पवेलियन भेज दिया है। पंजाब किंग्स 15 ओवर के बाद 6 विकेट के नुकसान पर 150 रन बनाकर खेल रही है।
-
10:35 PM (IST) Apr 04, 2024
पंजाब को लगा पांचवा झटका
पंजाब किंग्स ने अपना एक और विकेट गंवा दिया है। सिकंदर रजा 15 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। टीम को एक बड़ी साझेदारी की जरुरत है। पंजाब किंग्स 13 ओवर के बाद 5 विकेट के नुकसान पर 121 रन बनाकर खेल रहे हैं।
-
10:27 PM (IST) Apr 04, 2024
पंजाब किंग्स का स्कोर 100 रन के पार
पंजाब किंग्स ने 12 ओवर के बाद 110 रन बना लिए हैं। उन्हें इस मैच को जीतने के लिए 48 गेंदों में 90 रनों की जरूरत है।
-
10:23 PM (IST) Apr 04, 2024
पंजाब किंग्स 10 ओवर के बाद
पंजाब किंग्स ने 10 ओवर के बाद 96 रन बनाकर खेल रहे हैं। सिकंदर रजा 10 रन और शशांक सिंह 17 रन बनाकर खेल रहे हैं। पंजाब किंग्स को इस मैच में बने रहने के लिए एक अच्छी साझेदारी की जरुरत है।
-
10:16 PM (IST) Apr 04, 2024
पंजाब किंग्स की बढ़ी मुश्किलें
पंजाब किंग्स ने 9वे ओवर में अपना चौथा विकेट गंवा दिया है। सैम करेन 5 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं।
-
10:10 PM (IST) Apr 04, 2024
8 ओवर के बाद पंजाब किंग्स का हाल
पंजाब किंग्स ने 8 ओवर के बाद 3 विकेट के नुकसान पर 69 रन बना दिए हैं। उन्हें इस मैच को जीतने के लिए 70 गेंदों में 131 रनों की जरूरत है।
-
10:07 PM (IST) Apr 04, 2024
पंजाब किंग्स को तीसरा बड़ा झटका
पंजाब किंग्स ने अपना तीसरा विकेट गंवा दिया है। प्रभसिमरन 35 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। पंजाब 7 ओवर के बाद 67 रन बनाकर खेल रही है।
-
10:02 PM (IST) Apr 04, 2024
पावरप्ले के बाद पंजाब किंग्स का हाल
पंजाब किंग्स ने पावरप्ले के दौरान 2 विकेट के नुकसान पर 54 रन बनाए हैं। प्रभसिमरन 35 रन और सैम करन 2 रन बनाकर खेल रहे हैं। पंजाब किंग्स 7 ओवर के बाद 61 रन बनाकर खेल रही है।
-
9:58 PM (IST) Apr 04, 2024
जॉनी बेयरस्टो लौटे पवेलियन
पंजाब किंग्स ने अपना दूसरा अहम विकेट गंवा दिया है। जॉनी बेयरस्टो 22 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। पंजाब किंग्स के बल्लेबाजों को इस मैच में बने रहने के लिए एक बड़ी साझेदारी बनानी होगी।
-
9:50 PM (IST) Apr 04, 2024
पंजाब किंग्स 4 ओवर के बाद
पंजाब किंग्स ने 4 ओवर के बाद 39 रन बना लिए हैं। जॉनी बेयरस्टो 20 रन और प्रभसिमरन सिंह 18 रन बनाकर खेल रहे हैं।
-
9:41 PM (IST) Apr 04, 2024
पंजाब ने गंवाया अपना पहला विकेट
पंजाब किंग्स ने अपना पहला विकेट गंवा दिया है। उमेश यादव ने शिखर धवन को 1 रन पर आउट कर पवेलियन का रुख दिखा दिया है। पंजाब किंग्स 2 ओवर के बाद 1 विकेट के नुकसान पर 19 रन बनाकर खेल रही है।
-
9:31 PM (IST) Apr 04, 2024
पंजाब किंग्स के बल्लेबाज उतरे क्रीज पर
पंजाब किंग्स के बल्लेबाज क्रीज पर आ गए हैं। गुजरात की ओर से अजमतुल्लाह उमरजई गेंदबाजी के लिए भेजे गए हैं।
-
9:18 PM (IST) Apr 04, 2024
गुजरात ने दिया 200 रनों का लक्ष्य
गुजरात टाइटंस ने पंजाब किंग्स को 200 रनों का लक्ष्य दिया है। शुभमन गिल ने शानदार पारी खेलते हुए 89 रन बनाए। पंजाब किंग्स को जीतने के लिए 120 गेंदों में 200 रनों की जरूरत है।
-
9:08 PM (IST) Apr 04, 2024
19 ओवर के बाद गुजरात का स्कोर
गुजरात ने 19 ओवर के बाद 185 रन बना लिए हैं। शुभमन गिल 84 रन और राहुल तेवतिया 14 रन बनाकर खेल रहे हैं।
-
9:00 PM (IST) Apr 04, 2024
गुजरात को लगा चौथा झटका
गुजरात ने 18वे ओवर में अपना चौथा विकेट गंवा दिया है। विजय शंकर 8 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। 18 ओवर के बाद टीम का स्कोर 4 विकेट के नुकसान पर 167 रन है।
-
8:48 PM (IST) Apr 04, 2024
शुभमन गिल की फिफ्टी
गुजरात के कप्तान शुभमन गिल ने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। गुजरात की टीम 16 ओवर के बाद 3 विकेट के नुकसान पर 143 रन बनाकर खेल रही है। शुभमन गिल 59 रन और विजय शंकर 6 रन बनाकर खेल रहे हैं।
-
8:40 PM (IST) Apr 04, 2024
गुजरात को लगा तीसरा झटका
गुजरात ने अपना तीसरा विकेट गंवा दिया है। साई सुदर्शन 33 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। गुजरात की टीम 14 ओवर के बाद 123 रन बनाकर खेल रही है।
-
8:28 PM (IST) Apr 04, 2024
गुजरात का स्कोर 100 के पार
गुजरात की टीम 12 ओवर के बाद 112 रन बनाकर खेल रही है। साई सुदर्शन अच्छी लय में नजर आ रहे हैं। उन्होंने 14 गेंदों में 27 रन बना लिए हैं। वहीं शुभमन गिल 42 रन बनाकर खेल रहे हैं।
-
8:22 PM (IST) Apr 04, 2024
10 ओवर के बाद गुजरात 80 के पार
गुजरात की टीम 10 ओवर के बाद 84 रन बनाकर खेल रही है। शुभमन गिल 29 रन और साई सुदर्शन 12 रन बनाकर खेल रहे हैं।
-
8:17 PM (IST) Apr 04, 2024
केन विलियमसन लौटे पवेलियन
केन विलियमसन 26 रन बनाकर आउट हो गए हैं। गुजरात की टीम 9 ओवर के बाद 2 विकेट के नुकसान पर 76 रन बनाकर खेल रही है।
-
8:09 PM (IST) Apr 04, 2024
गुजरात 8 ओवर के बाद
गुजरात ने आठ ओवर के बाद 65 रन बना लिए हैं। दोनों बल्लेबाज अच्छी लय में नजर आ रहे हैं। शुभमन गिल 22 रन और केन विलियमसन 26 रन बनाकर खेल रहे हैं।
-
8:00 PM (IST) Apr 04, 2024
ऐसा रहा पावरप्ले का हाल
गुजरात ने पावरप्ले में 52 रन बना लिए हैं। शुभमन गिल 19 रन और केन विलियमसन 16 रन बनाकर खेल रहे हैं।
-
7:52 PM (IST) Apr 04, 2024
4 ओवर के बाद गुजरात की हालत
गुजरात 4 ओवर के बाद 1 विकेट के नुकसान पर 35 रन बनाकर खेल रही ही। गिल 18 रन बनाकर खेल रहे हैं, वहीं केन विलियमसन उनका साथ निभाते हुए 1 रन बनाकर खेल रहे हैं।
-
7:48 PM (IST) Apr 04, 2024
GT vs PBKS Live: गुजरात को लगा पहला झटका, रिद्धिमान सा हा लौटे पवेलियन
गुजरात ने रिद्धिमान साहा का विकेट गंवा दिया है। कगिसो रबाडा ने साहा को 11 रन पर आउट कर पवेलियन भेज दिया। गुजरात 3 ओवर के बाद 30 रन बनाकर खेल रही है।
-
7:39 PM (IST) Apr 04, 2024
2 ओवर के बाद गुजरात का स्कोर
गुजरात ने 2 ओवर के बाद 18 रन बना लिए हैं। शुभमन गिल 8 रन और रिद्धिमान साहा 6 रन बनाकर खेल रहे हैं।
-
7:34 PM (IST) Apr 04, 2024
गुजरात टाइटंस की पारी हुई शुरू
गुजरात टाइटंस की बल्लेबाजी शुरू हो गयी है। शुभमन गिल और रिद्धिमान साहा पहले बल्लेबाजी करने के लिए मैदान पर आ गए हैं। 1 ओवर के बाद गुजरात का स्कोर 7 रन है।
-
7:14 PM (IST) Apr 04, 2024
पंजाब किंग्स इम्पैक्ट प्लेयर्स:
तनय त्यागराजन, नाथन एलिस, आशुतोष शर्मा, राहुल चाहर, विदवथ कावेरप्पा।
-
7:13 PM (IST) Apr 04, 2024
गुजरात टाइटंस इम्पैक्ट प्लेयर्स:
बीआर शरथ, मोहित शर्मा, संदीप वारियर, अभिनव मनोहर, मानव सुथार।
-
7:10 PM (IST) Apr 04, 2024
पंजाब किंग्स की (प्लेइंग XI):
शिखर धवन (कप्तान), जॉनी बेयरस्टो, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), प्रभसिमरन सिंह, सैम करेन, शशांक सिंह, सिकंदर रजा, हरप्रीत बराड़, हर्षल पटेल, कगिसो रबाडा, अर्शदीप सिंह।
-
7:07 PM (IST) Apr 04, 2024
गुजरात टाइटंस की (प्लेइंग XI):
रिद्धिमान साहा (विकेट कीपर), शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, केन विलियमसन, विजय शंकर, अजमतुल्लाह उमरजई, राहुल तेवतिया, राशिद खान, नूर अहमद, उमेश यादव, दर्शन नालकंडे।
-
7:03 PM (IST) Apr 04, 2024
पंजाब किंग्स ने जीता टॉस
पंजाब किंग्स के कप्तान शिखर धवन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। वहीं पंजाब की प्लेइंग 11 में उन्होंने बताया की एक बदलाव भी किया गया है। जीटी की टीम में भी एक बदलाव है।
-
6:37 PM (IST) Apr 04, 2024
आज के मैच की पिच रिपोर्ट
अहमदाबाद के मैदान की बात की जाए तो ये करीब करीब तय सा लग रहा है कि पिच बल्लेबाजी के लिए बेहतर होगी। कोई भी बल्लेबाज अगर टिक गया तो वो बड़ी पारी खेल सकता है। शुरू में तेज गेंदबाज अगर ठिकाने पर गेंदबाजी करेंगे तो सफलता मिलने के आसार हैं, लेकिन उसके बाद स्पिनर्स कुछ जलवा दिखा सकते हैं। गेंदबाजों को विकेट तभी मिलेंगे, जब बल्लेबाज कोई गलती करे या फिर गेंदबाजी बहुत सही की जाए, नहीं तो बल्लेबाज बड़े रन कर सकते हैं।
-
6:37 PM (IST) Apr 04, 2024
पंजाब किंग्स का स्क्वॉड:
शिखर धवन (कप्तान), जॉनी बेयरस्टो, प्रभसिमरन सिंह, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), लियाम लिविंगस्टोन, सैम करेन, शशांक सिंह, हरप्रीत बरार, हर्षल पटेल, कगिसो रबाडा, राहुल चाहर, अर्शदीप सिंह, रिले रोसौव, तनय त्यागराजन, विधाथ कावेरप्पा, हरप्रीत सिंह भाटिया, क्रिस वोक्स, ऋषि धवन, सिकंदर रजा, आशुतोष शर्मा, अथर्व तायडे, नाथन एलिस, शिवम सिंह, प्रिंस चौधरी, विश्वनाथ सिंह।
-
6:36 PM (IST) Apr 04, 2024
गुजरात टाइटंस का स्क्वॉड:
रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, विजय शंकर, डेविड मिलर, अजमतुल्लाह उमरजई, राहुल तेवतिया, राशिद खान, उमेश यादव, नूर अहमद, मोहित शर्मा, दर्शन नालकंडे, रविश्रीनिवासन साई किशोर, शरथ बीआर, मानव सुथार, अभिनव मनोहर, मैथ्यू वेड, केन विलियमसन, जयंत यादव, संदीप वारियर, शाहरुख खान, जोशुआ लिटिल, कार्तिक त्यागी, स्पेंसर जॉनसन, सुशांत मिश्रा।