GT vs RR Head to Head: IPL 2026 का 9वां मैच गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों ही टीमें इस सीजन एक-एक मैच खेल चुकी है। राजस्थान ने अपने पहले मैच में चेन्नई को 8 विकेट से हराया था। वहीं गुजरात टाइटंस ने हार के साथ इस सीजन का आगाज किया। अपने पहले मैच में उन्हें पंजाब किंग्स के हाथों 3 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। ऐसे में अब दोनों टीमें इस मैच में जीत दर्ज करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। इस बीच GT vs RR मैच से पहले हम आपको बताएंगे कि दोनों टीमों का हेड टू हेड रिकॉर्ड कैसा है।
GT vs RR: आईपीएल में कैसा है दोनों टीमों का हेड टू हेड रिकॉर्ड
आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस के बीच अब तक कुल 8 मैच खेले गए हैं। यहां अब तक गुजरात का पलड़ा भारी नजर आ रहा है। इन 8 मैचों में से गुजरात ने 6 में जीत दर्ज की है। वहीं दो मैचों में राजस्थान रॉयल्स ने बाजी मारी है। इन आंकड़ों को देखकर यह कहना गलत नहीं होगा कि आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ अब तक गुजरात टाइटंस की टीम का रिकॉर्ड एकतरफा रहा है। ऐसे में अब इस मैच में राजस्थान रॉयल्स के खिलाड़ी इस रिकॉर्ड को बदलने की कोशिश करेंगे। वहीं गुजरात की टीम इस एकतरफा रिकॉर्ड को बरकरार रखना चाहेगी।
आईपीएल 2025 में RR और GT के बीच खेले गए थे दो मुकाबले
आईपीएल 2025 में गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच दो मैच खेले गए थे। इसमें से एक मुकाबले में गुजरात ने 58 रनों से जीत दर्ज की थी। वहीं एक मैच में राजस्थान रॉयल्स ने 8 विकेट से बाजी मारी थी। राजस्थान ने जिस मैच में जीत दर्ज की थी, वहां वैभव सूर्यवंशी ने उनके लिए शानदार शतक लगाया था। उस मुकाबले में वैभव ने 38 बॉल में 101 रन बनाए थे और राजस्थान ने 210 रन के टारगेट को 15.5 ओवर में हासिल किया था। अब इस मैच में सभी की नजरें एक बार फिर वैभव सूर्यवंशी पर रहने वाली है। उन्होंने चेन्नई के खिलाफ पहले मैच में शानदार बैटिंग करते हुए अर्धशतक लगाया था।
यह भी पढ़ें
DC vs MI: जसप्रीत बुमराह के पास बड़ा कारनामा करने का मौका, इस लिस्ट में पहुंच सकते हैं दूसरे नंबर पर
IPL 2026 में कौन सी टीमें पहुंचेगी प्लेऑफ में? केविन पीटरसन ने कर दी बड़ी भविष्यवाणी, RCB को रखा बाहर