1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. राजस्थान ने इन खिलाड़ियों के दम पर गुजरात के जबड़े से छीनी जीत, मैच में ये ओवर बना टर्निंग प्वाइंट

राजस्थान ने इन खिलाड़ियों के दम पर गुजरात के जबड़े से छीनी जीत, मैच में ये ओवर बना टर्निंग प्वाइंट

 Written By: Govind Singh
 Published : Apr 16, 2023 11:50 pm IST,  Updated : Apr 17, 2023 12:01 am IST

RR vs GT: राजस्थान रॉयल्स ने रोमांचक मैच में गुजरात टाइटंस को 3 विकेट से हरा दिया। इस मैच में राजस्थान रॉयल्स के लिए 2 खिलाड़ियों ने कमाल का प्रदर्शन किया।

Shimron Hetmyer And Sanju Samson- India TV Hindi
Shimron Hetmyer And Sanju Samson Image Source : IPLT20.COM

Rajasthan Royals vs Gujarat Titans IPL 2023: राजस्थान रॉयल्स ने रोमांचक मैच में गुजरात टाइटंस को 3 विकेट से हरा दिया। आईपीएल 2023 में राजस्थान रॉयल्स की 5 मैचों में ये चौथी जीत है। टीम प्वॉइंट्स टेबल में पहले स्थान पर मौजूद है। गुजरात टाइटंस के खिलाफ राजस्थान के लिए दो प्लेयर्स ने कमाल खेल दिखाया। वहीं, एक ओवर रहा जो मैच का टर्निंग प्वाइंट साबित हुआ। आइए जानते हैं, इसके बारे में। 

मैच का टर्निंग प्वाइंट बना ये ओवर 

12वें ओवर तक राजस्थान रॉयल्स की टीम ने 4 विकेट के नुकसान पर 66 रन बना लिए थे। क्रीज पर संजू सैमसन और शिमरोन हेटमायर मौजूद थे। यहां राजस्थान का जीतना मुश्किल लग रहा था, लेकिन 13वां राशिद खान ने किया और इस ओवर के बाद मैच का रुख राजस्थान की तरफ मुड़ गया। राशिद के इस ओवर में संजू ने लगातार तीन लंबे छक्के लगाए। इस ओवर में कुल 20 रन बने। ये ओवर मैच का टर्निंग प्वाइंट साबित हुआ। इसके बाद 16वां अल्जारी जोसेफ ने किया। वह इस ओवर में बहुत ही महंगे साबित हुए। उन्होंने इस ओवर में 20 रन लुटाए। 

आखिरी दो ओवर्स में ऐसे बदला मैच 

आखिरी दो ओवर्स में राजस्थान रॉयल्स को जीतने के लिए 23 रनों की जरूरत थी। तब 19वां ओवर मोहम्मद शमी ने फेंका। इस ओवर में राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाजों  ने कमाल की बल्लेबाजी की और 16 रन जड़ दिए। फिर आखिरी ओवर में राजस्थान को जीत के लिए 8 रनों की जरूरत थी। तब शिमरोन हेटमयार ने छक्का लगाकर राजस्थान रॉयल्स को जीत दिला दी। 

इन प्लेयर्स ने किया कमाल 

राजस्थान रॉयल्स के लिए शिमरोन हेटमायर और कप्तान संजू सैमसन ने कमाल का प्रदर्शन किया। इन दोनों ही खिलाड़ियों ने मैच में बेहतरीन बल्लेबाजी और अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित करने में सफल रहे। इन खिलाड़ियों की वजह से राजस्थान रॉयल्स की टीम मैच जीतने में सफल रही। संजू ने मैच में 32 गेंदों में 60 रन बनाए, जिसमें 3 चौके और 6 लंबे छक्के लगाए। हेटमायर ने आखिरी ओवर्स में ताबड़तोड़ बैटिंग की। उन्होंने 26 गेंदों में 56 रन बनाए, जिसमें 2 चौके और 5 छक्के शामिल थे। 

 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल