1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. टीम इंडिया सीधे कर सकती है फाइनल में एंट्री, ICC के इस रूल ने काम किया आसान

टीम इंडिया सीधे कर सकती है फाइनल में एंट्री, ICC के इस रूल ने काम किया आसान

 Published : Jun 25, 2024 03:35 pm IST,  Updated : Jun 25, 2024 03:35 pm IST

IND vs ENG Semi Final: भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाले टी20 वर्ल्ड कप 2024 सेमीफाइनल को लेकर लगातार कयासबाजी और अटकलों का दौर जारी है। इस बीच आईसीसी के नए नियमों ने टीमों को नए सिरे से अपनी रणनीति बनाने पर मजबूर कर दिया है।

india vs england- India TV Hindi
टीम इंडिया सीधे कर सकती है फाइनल में एंट्री Image Source : PTI

India vs England T20 World Cup 2024 Semi Final Rules: भारतीय टीम एक बार फिर से टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल खेलती हुई नजर आएगी। इस बार भी टीम इंडिया का मुकाबला इंग्लैंड से होगा। ये वही इंग्लैंड की टीम है, जिसने साल 2022 के टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में जीत दर्ज कर भारतीय टीम की उम्मीदों पर पानी फेरने का काम किया था। अब भारत के पास मौका है कि उस हार का बदला लिया जाए और फाइनल में पहुंचकर खिताब भी अपने नाम किया जाए। लेकिन इस बीच इस मैच में बारिश की भी संभावना जताई जा रही है। ये बात आईसीसी को भी पता है, इसीलिए सेमीफाइनल और फाइनल के लिए आईसीसी ने कुछ नए नियम बनाए हैं, जो किसी टीम का फायदा करवा सकते हैं और किसी का नुकसान हो सकता है। 

27 जून को गयाना में खेला जाएगा भारत बनाम इंग्लैंड सेमीफाइनल मुकाबला

आईसीसी टी20 विश्व कप 2024 के दूसरे सेमीफाइनल में भारत का सामना 27 जून को भारतीय समयानुसार रात 8 बजे गयाना के प्रोविडेंस स्टेडियम में इंग्लैंड से होगा। T20 विश्व कप में भारतीय टीम बिना एक भी मैच हारे सेमीफाइनल में पहुंची है। इस बीच 27 जून को भारत बनाम इंग्लैंड सेमीफाइनल मुकाबले पर बारिश का खतरा मंडरा रहा है। भारत बनाम इंग्लैंड सेमीफाइनल मैच के लिए रिजर्व डे का प्रावधान इस बार आईसीसी की ओर से नहीं किया गया है। रिजर्व डे केवल पहले सेमीफाइनल में है, जिसमें अफगानिस्तान और साउथ अफ्रीका की टीमें आमने सामने होंगी। हालांकि खेल को पूरा करने के लिए इसे 250 मिनट यानी 4 घंटे और 10 मिनट तक बढ़ाया जा सकता है। इसका मतलब है कि भारत बनाम इंग्लैंड मैच आधी रात से आगे तक चल सकता है और भारतीय समय के अनुसार शुक्रवार सुबह तक हो सकता है। 

बारिश के कारण रद हुआ मुकाबला तो भारतीय टीम जाएगी फाइनल में 

अब सवाल ये है कि अगर इसके बाद भी बारिश नहीं रुकी और मैच हो ही नहीं पाया तो क्या होगा। अगर भारत बनाम इंग्लैंड सेमीफाइनल बारिश की भेंट चढ़ जाता है तो भारत फाइनल में पहुंच जाएगा, क्योंकि उसने सुपर 8 में ग्रुप 1 में टॉप पोजीशन हासिल की है। और तीनों मैच जीते हैं। इतना ही नहीं, आईसीसी ने ये भी साफ कर दिया है कि सेमीफाइनल और फाइनल में कम से कम 10 ओवर का मैच होना जरूरी है। इससे पहले होता ये था कि अगर दोनों टीमें कम से कम 5 ओवर भी खेल लें तो मैच पूरा मान लिया जाता था और इसके बाद उसका रिजल्ट सामने आ जाता था। इसमें डकबर्थ लुइस मैथड का इस्तेमाल कर रिजल्ट निकाला जाता था, लेकिन अब कम से कम दस ओवर का मैच होना जरूरी है। चुंकि ये ​क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट का सबसे बड़ा टूर्नामेंट है, इसलिए आईसीसी कोई भी ऐसी कसर नहीं छोड़ना चाहता, जिसकी बाद में आलोचना हो। ऐसे में आईसीसी की पहली कोशिश तो यही होगी कि किसी भी हालत में दस ओवर का मैच कराया जाए। लेकिन अगर हर कोशिश नाकाम होती है तो फिर भारतीय टीम को सीधे फाइनल में पहुंचा दिया जाएगा। यानी मैच हुए बिना भी टीम इंडिया को फायदा हो जाएगा। 

ये भी पढ़ें 

भारत बनाम इंग्लैंड सेमीफाइनल के नए नियम आए सामने, क्या टीम इंडिया की बढ़ेगी मुश्किल!

T20 वर्ल्ड कप के बीच इस खिलाड़ी ने खेला अपना आखिरी मैच, अब इंटरनेशनल क्रिकेट की जर्सी में नहीं आएगा नजर!

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल