1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. Happy Birthday Smriti Mandhana: स्मृति मंधाना कुल कितनी संपत्ति की हैं मालकिन? कमाई के मामले में भी हैं सबसे आगे

Happy Birthday Smriti Mandhana: स्मृति मंधाना कुल कितनी संपत्ति की हैं मालकिन? कमाई के मामले में भी हैं सबसे आगे

 Written By: Abhishek Pandey
 Published : Jul 18, 2025 08:24 am IST,  Updated : Jul 18, 2025 05:00 pm IST

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार ओपनिंग बल्लेबाज स्मृति मंधाना आज अपना 29वां बर्थडे मना रही हैं। मंधाना ने इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करने के बाद से लगातार अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया, जिसमें उन्होंने कई मैच विनिंग पारियां भी खेली।

Smriti Mandhana- India TV Hindi
स्मृति मंधाना Image Source : INDIA TV

भारतीय महिला टीम की बाएं हाथ की ओपनिंग बल्लेबाज स्मृति मंधाना आज अपना 29वां बर्थडे मना रही हैं। स्मृति मंधाना ने जब इंटरनेशनल क्रिकेट में पहली बार कदम रखा था, तो किसी ने भी उस समय ये उम्मीद नहीं की थी कि वह अपने खेल से वर्ल्ड क्रिकेट में कई नए रिकॉर्ड भी बनाने का काम करेंगी। स्मृति ने अपने बल्ले के दम पर ऐसा प्रदर्शन किया जिससे सभी को उनकी प्रतिभा का एहसास हो गया। बाएं हाथ की ओपनिंग बल्लेबाज स्मृति मंधाना मौजूदा समय में वर्ल्ड क्रिकेट के बेहतरीन प्लेयर्स में से एक हैं। मंधाना अभी महिला वनडे में भारत की तरफ से सबसे ज्यादा शतक लगाने वाली प्लेयर हैं तो वहीं वर्ल्ड क्रिकेट में अभी वह इस मामले में चौथे नंबर पर हैं।

कुल कितनी संपत्ति के मालकिन हैं स्मृति मंधाना

स्मृति मंधाना अपने शानदार खेल के साथ कमाई के मामले में भी काफी आगे हैं। स्मृति मंधाना की कुल नेटवर्थ को लेकर बात की जाए तो उनकी अधिकतर कमाई बीसीसीआई की तरफ से मिले कॉन्ट्रैक्ट और मैच फीस उसके अलावा विमेंस प्रीमियर लीग अनुबंध के तौर पर होती है। इसके अलावा स्मृति मंधाना कुछ ब्रांड्स के लिए विज्ञापन भी करती हैं, जिससे उनकी कमाई में इजाफा होता है। स्मृति मंधाना की कुल नेटवर्थ अलग-अलग सोर्स के हिसाब से करीब 32 से 34 करोड़ रुपए के करीब है। स्मृति को बीसीसीआई की तरफ से A+ ग्रेड में जगह मिली हुई है, जिसमें उन्हें 50 लाख रुपए कॉन्ट्रैक्ट के तौर पर मिलते हैं। विमेंस प्रीमियर लीग में स्मृति मंधाना रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की कप्तान हैं, आरसीबी से उन्हें 3.40 करोड़ रुपए करार के रूप में मिलते हैं।

अब तक ऐसा रहा है स्मृति मंधाना का इंटरनेशनल करियर

इंटरनेशनल क्रिकेट में स्मृति मंधाना के करियर को लेकर बात की जाए तो वह अब तक कुल 263 मुकाबले खेल चुकी हैं। स्मृति ने 7 टेस्ट मैच, 103 वनडे और कुल 153 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं। स्मृति मंधाना ने टेस्ट में जहां 629 रन बनाएं हैं, तो वहीं वनडे में उनके नाम 4501 रन जबकि टी20 में 3982 रन दर्ज हैं। स्मृति मंधाना अब तक इंटरनेशनल क्रिकेट में कुल 14 शतकीय और 65 अर्धशतकीय पारियां खेलने में कामयाब हुई हैं।

Disclaimer: (इस आर्टिकल में नेटवर्थ के आंकड़े सार्वजनिक रूप से उपलब्ध जानकारी पर आधारित अनुमान हैं। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।)

ये भी पढ़ें

IND vs ENG: चौथे टेस्ट में बुमराह खेलेंगे या नहीं, असिस्टेंट कोच ने दिया बड़ा अपडेट

अरशद नदीम को दिखाया गया ठेंगा, ओलंपिक गोल्ड जीतने के बाद प्लॉट देने का था वादा; अब झूठ आया सामने

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल