1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. हरभजन सिंह ने मुकाबले के बाद मिलाया पाकिस्तानी खिलाड़ी से हाथ, VIDEO सामने आने के बाद मचा बवाल

हरभजन सिंह ने मुकाबले के बाद मिलाया पाकिस्तानी खिलाड़ी से हाथ, VIDEO सामने आने के बाद मचा बवाल

 Written By: Abhishek Pandey @anupandey29
 Published : Nov 20, 2025 02:24 pm IST,  Updated : Nov 20, 2025 02:24 pm IST

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी हरभजन सिंह अबू धाबी टी10 लीग में एस्पिन स्टैलियंस टीम की तरफ से खेल रहे हैं। इसमें 19 नवंबर को नॉर्दन वॉरियर्स के खिलाफ मुकाबला खत्म होने के बाद उन्होंने पाकिस्तानी खिलाड़ी शाहनवाज दहानी से भी हाथ मिलाया जिसको लेकर अब जमकर बवाल देखने को मिल रहा है।

Harbhajan Singh- India TV Hindi
हरभजन सिंह Image Source : AP

एशिया कप 2025 में जब भारतीय टीम के प्लेयर्स ने पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए तीनों मुकाबलों के खत्म होने के बाद उनके किसी भी खिलाड़ी से हाथ नहीं मिलाया था तो उसके बाद सभी की जमकर तारीफ देखने को मिली थी। इस लिस्ट में टीम इंडिया के कई पूर्व खिलाड़ियों का नाम भी शामिल है, जिसमें हरभजन सिंह भी हैं। अब टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी हरभजन सिंह का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वह पाकिस्तानी टीम के तेज गेंदबाज शाहनवाज दहानी से हाथ मिलाते हुए दिखाई दिए हैं, जिसको लेकर जमकर हरभजन की आलोचना भी देखने को मिल रही है।

अबू धाबी टी10 लीग में हरभजन सिंह ने मिलाया शहनवाज से हाथ

भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ी हरभजन सिंह अभी अबू धाबी टी10 लीग में खेल रहे हैं, जिसमें वह एस्पिन स्टैलियंस टीम की कप्तानी कर रहे हैं। 19 नवंबर को उनकी टीम का मुकाबला अबू धाबी के शेख जायेद स्टेडियम में नॉर्दन वॉरियर्स की टीम से था। इस मैच में हरभजन सिंह की टीम को चार रनों की करीबी हार का सामना करना पड़ा। मुकाबला खत्म होने के बाद हरभजन सिंह को पाकिस्तानी टीम के तेज गेंदबाज शहनवाज दाहनी से हाथ मिलाते हुए देखा गया। अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें फैंस हरभजन सिंह की जमकर आलोचना भी कर रहे हैं। एशिया कप के दौरान जब भारतीय प्लेयर्स ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाया था तो उस टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले हरभजन ने कहा था कि जब तक भारत-पाकिस्तान के संबंध सुधर नहीं जाते हैं तब तक दोनों देशों के बीच क्रिकेट मुकाबला नहीं होना चाहिए।

इंडिया-ए टीम के प्लेयर्स ने भी नहीं मिलाए थे हाथ

टीम इंडिया की ए टीम अभी दोहा में चल रहे एशिया कप राइजिंग स्टार्स में हिस्सा ले रही है, जिसमें उनका सामना पाकिस्तानी-ए टीम के साथ भी हुआ। इस मुकाबले में भारतीय-ए टीम को हार का सामना करना पड़ा, लेकिन कप्तान जितेश शर्मा ने जहां टॉस के समय पाकिस्तानी कप्तान से हाथ नहीं मिलाया तो वहीं मुकाबला खत्म होने के बाद भी ऐसा ही नजारा देखने को मिला। अब भारत और पाकिस्तान की ए टीम के बीच राइजिंग स्टार्स एशिया कप के फाइनल में भिड़ंत देखने को मिल सकती है।

ये भी पढ़ें

पाकिस्तान क्रिकेट में सामने आया नया ड्रामा, ट्राई सीरीज के बीच चयनकर्ता ने अपने पद से दे दिया इस्तीफा

PCB नहीं पलटूराम क्रिकेट बोर्ड कहिए, अपने इस फैसले को चुपके से लिया वापस; प्लेयर्स के आगे टेके घुटने

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल