1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. हार्दिक पांड्या के नाम दर्ज हो सकता है बड़ा कारनामा, पाकिस्तान के खिलाफ है शानदार मौका

हार्दिक पांड्या के नाम दर्ज हो सकता है बड़ा कारनामा, पाकिस्तान के खिलाफ है शानदार मौका

 Written By: Vanson Soral @VansonSoral
 Published : Sep 21, 2025 07:46 am IST,  Updated : Sep 21, 2025 07:46 am IST

भारत और पाकिस्तान एशिया कप 2025 में दूसरी बार भिड़ने जा रहे हैं। इस बार सुपर-4 में दोनों टीमें आमने-सामने होंगी। इस मैच में हार्दिक पांड्या के पास बड़ा मुकाम हासिल करने का मौका होगा।

Hardik Pandya- India TV Hindi
हार्दिक पांड्या Image Source : PTI

Hardik Pandya: एशिया कप 2025 में भारत और पाकिस्तान एक बार फिर क्रिकेट मैदान पर आमने-सामने होने जा रहे हैं। यह मुकाबला सुपर-4 चरण का होगा और दोनों टीमों के बीच तनातनी का माहौल पहले से ही बना हुआ है। ग्रुप स्टेज में जब दोनों टीमें भिड़ी थीं, तो मैच के बाद भारतीय खिलाड़ियों ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ मिलाने से इनकार कर दिया था। उस घटना ने खासा विवाद खड़ा किया था और अब फैंस की निगाहें इस हाई-वोल्टेज भिड़ंत पर टिकी हुई हैं। इस अहम मुकाबले में वैसे तो टीम इंडिया के सभी खिलाड़ियों से शानदार प्रदर्शन की उम्मीद होगी, लेकिन सबसे ज्यादा निगाहें ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या पर होंगी। पांड्या इस मैच में बल्ले और गेंद दोनों से अहम योगदान दे सकते हैं, लेकिन खास तौर पर गेंदबाजी में उनके पास इतिहास रचने का सुनहरा मौका होगा।

हार्दिक इतिहास रचने की दहलीज पर

दरअसल, हार्दिक पांड्या अपने T20I करियर में अब तक 96 विकेट ले चुके हैं। उन्हें 100 विकेट पूरे करने के लिए सिर्फ 4 और विकट की जरूरत है। अगर पांड्या पाकिस्तान के खिलाफ ये 4 विकेट चटकाने में सफल रहते हैं, तो वह T20I क्रिकेट में 100 विकेट का आंकड़ा छूने वाले केवल दूसरे भारतीय गेंदबाज बन जाएंगे। उनसे पहले यह उपलब्धि बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह के नाम दर्ज है। अर्शदीप ने हाल ही में 100 विकेट पूरे किए थे और अब हार्दिक पांड्या उनके बाद इस क्लब में शामिल होने की दहलीज पर हैं।

हार्दिक पांड्या के करियर पर नजर डालें तो उन्होंने अब तक भारतीय टीम के लिए कई यादगार प्रदर्शन किए हैं। उनके पास मध्यम गति की गेंदबाजी और लंबे-लंबे शॉट लगाने की क्षमता है, जो उन्हें टीम का सबसे भरोसेमंद ऑलराउंडर बनाती है। पाकिस्तान जैसी टीम के खिलाफ, जहां हर छोटी-बड़ी उपलब्धि को ऐतिहासिक माना जाता है, पांड्या का यह रिकॉर्ड खास मायने रखेगा।

T20I क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज

  • अर्शदीप सिंह -  100
  • युजवेंद्र चहल - 96
  • हार्दिक पांड्या- 96

अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या हार्दिक पांड्या पाकिस्तान के खिलाफ इस बड़े मुकाम तक पहुंच पाते हैं या नहीं। अगर वह यह कारनामा कर लेते हैं, तो भारतीय क्रिकेट इतिहास में उनका नाम एक नई उपलब्धि के साथ दर्ज हो जाएगा। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल