1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. एशिया कप से पहले हर्षित राणा का बड़ा बयान, कहा- आपको बता नहीं सकता

एशिया कप से पहले हर्षित राणा का बड़ा बयान, कहा- आपको बता नहीं सकता

 Written By: Vanson Soral @VansonSoral
 Published : Aug 25, 2025 07:08 pm IST,  Updated : Aug 25, 2025 07:08 pm IST

भारतीय तेज गेंदबाज हर्षित राणा ने कहा कि एशिया कप के लिए दिल्ली प्रीमियर लीग के मैचों ने उनके लिए आदर्श तैयारी के रूप में काम किया।

Harshit Rana- India TV Hindi
हर्षित राणा Image Source : GETTY

एशिया कप 2025 के लिए भारतीय टीम की घोषणा हो चुकी है और इस बार तेज गेंदबाज हर्षित राणा को स्क्वॉड में शामिल किया गया है। राणा वर्तमान में दिल्ली प्रीमियर लीग (DPL) में खेल रहे हैं और उनका मानना है कि इस T20 लीग ने उन्हें बड़े टूर्नामेंट से पहले शानदार तैयारी का मौका दिया है। भारत ए के साथ इंग्लैंड दौरे और उसके बाद भारतीय टेस्ट टीम के साथ जुड़ने वाले राणा आखिरी बार फरवरी में चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की ओर से खेले थे। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ समय से वह लगातार मैच प्रैक्टिस में हैं।

लगातार खेल रहे हैं मैच

राणा ने कहा कि ऐसा बिल्कुल भी नहीं है कि वह अभ्यास से दूर हैं। DPL के कारण उनकी प्रैक्टिस जारी है। उन्होंने ‘पीटीआई वीडियो’ से कहा कि उनके लिए सकारात्मक बात है कि वह अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं और कुल मिलाकर उनका प्रदर्शन अच्छा रहा है। तेज गेंदबाज ने जसप्रीत बुमराह के साथ खेलने को लेकर भी अपनी उत्सुकता जाहिर की। बुमराह इंग्लैंड दौरे पर वर्कलोड मैनेजमेंट के कारण कुछ मैचों से बाहर रहे थे, लेकिन एशिया कप में पूरी तरह उपलब्ध रहेंगे।

राणा ने कहा कि आपको बता नहीं सकता कि जसप्रीत बुमराह भाई का अनुभव कितना काम आता है। उनके साथ खेलना सच में खास है, वह हमारे लिए चीजों को आसान बना देते हैं। वह अगर आसपास हैं तो हम पर दबाव कम होता है। राणा ने कहा कि वह धैर्य बनाये रखने की कोशिश करते हैं, भारत की जर्सी पहनना और खेलना हमेशा बहुत रोमांचक होता है। हमारी टीम के पास कमाल की गेंदबाजी यूनिट है। वह रिजल्ट के बारे में ज्यादा सोचे बिना हर बार अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश करते हैं।

टीम के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ देने पर फोकस

भारतीय टीम की गेंदबाजी यूनिट को लेकर राणा ने भरोसा जताते हुए कहा कि टीम के पास बेहतरीन अटैक है। उन्होंने कहा कि वह हर मैच में धैर्य और जुनून के साथ उतरते हैं और कोशिश यही रहती है कि नतीजों पर ध्यान देने के बजाय टीम के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ दें। राणा को एशिया कप के शुरुआती मैचों की प्लेइंग 11 में मौका मिलने की संभावना कम है क्योंकि तेज गेंदबाजी में बुमराह का साथ देने के लिए अर्शदीप सिंह और हार्दिक पंड्या मौजूद रहेंगे।

(PTI Inputs)

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल