1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. HBD MS Dhoni: 42 साल के हुए एमएस धोनी, क्रिकेट जगत से लेकर बड़ी हस्तियों ने माही को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

HBD MS Dhoni: 42 साल के हुए एमएस धोनी, क्रिकेट जगत से लेकर बड़ी हस्तियों ने माही को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

 Written By: Rishikesh Singh
 Published : Jul 07, 2023 12:45 pm IST,  Updated : Jul 07, 2023 02:56 pm IST

एमएस धोनी का जन्म आज ही के दिन हुआ था। उन्होंने टीम इंडिया और आईपीएल में सीएसके के लिए कई बड़ी उपलब्धियां हासिल की है।

MS Dhoni- India TV Hindi
MS Dhoni Image Source : TWITTER (BCCI)

भारत के पूर्व कप्तान एमएस धोनी का जन्म 7 जुलाई 1981 को तब के बिहार के रांची में हुआ था। माही आज 42 साल के हो गए। इस दौरान उन्होंने भारतीय क्रिकेट में कई बड़ी उपलब्धियां हासिल की। धोनी को टीम इंडिया का सफल कप्तान माना जाता है। माही की कप्तानी में टीम इंडिया ने आईसीसी के सारे खिताब जीते हैं। धोनी ने एक सफल कप्तान होने के साथ-साथ एक शानदार इंसान भी हैं। जिन लोगों ने भी उनके साथ समय बिताया वह उनके दिवाने हो गए। धोनी के जन्मदिन पर क्रिकेट जगत से लेकर बड़ी हस्तियों तक हर कोई उन्हें सोशल मीडिया पर Wish कर रहा है।

बड़ी हस्तियों ने किया WISH

इंडिया टीवी के इंडिया टीवी के एडिटर-इन-चीफ रजत शर्मा ने भी धोनी को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं दी है। रजत शर्मा ने अपने सोशल मीडिया पर धोनी के बारे में लिखा कि महान क्रिकेटर एमएस घोनी को जन्मदिन की शुभकामनाएं। एक टेस्ट चैंपियनशिप मेश, एक वनडे विश्व कप, एक टी20 विश्व कप, एक चैंपियंस ट्रॉफी और 5 आईपीएल ट्रॉफी। ये ट्राफियां आपके नेतृत्व कौशल को बयां करती हैं। आपके स्वस्थ और एक और सफल वर्ष की कामना करता हूं। क्रिकेट के मैदान पर और बाहर चमकते रहो, कैप्टन कूल! इसके अलावा कई अन्य लोगो ने भी एमएस धोनी को विश किया है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल