1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. 48 घंटे में दिल्ली की 2 बार शर्मनाक हार, कप्तान अक्षर पटेल भी रह गए हैरान, कहा- नहीं पता क्या हुआ

48 घंटे में दिल्ली की 2 बार शर्मनाक हार, कप्तान अक्षर पटेल भी रह गए हैरान, कहा- नहीं पता क्या हुआ

 Written By: Vanson Soral @VansonSoral
 Published : Apr 27, 2026 11:48 pm IST,  Updated : Apr 27, 2026 11:48 pm IST

दिल्ली कैपिटल्स को IPL 2026 में लगातार दूसरी करारी हार का सामना करना पड़ा, जहां टीम पहले 264 रन डिफेंड नहीं कर सकी और फिर RCB के खिलाफ सिर्फ 75 रन पर सिमट गई।

Axar Patel- India TV Hindi
अक्षर पटेल Image Source : AFP

DC vs RCB: IPL 2026 में दिल्ली कैपिटल्स के लिए पिछले 48 घंटे किसी बुरे सपने से कम नहीं रहे। पहले पंजाब किंग्स के खिलाफ 264 रन डिफेंड नहीं कर पाई टीम और अब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ सिर्फ 75 रन पर ढेर हो गई। इसके बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने महज 6.3 ओवर में 76 रनों का मामूली लक्ष्य 1 विकेट खोकर हासिल कर लिया। इस तरह दिल्ली कैपिटल्स को लगातार तीसरे मैच में शिकस्त का सामना करना पड़ा। इस शर्मनाक हार के बाद खुद कप्तान अक्षर पटेल भी समझ नहीं पाए कि आखिर टीम के साथ हुआ क्या।

दिल्ली कैपिटल्स की बल्लेबाजी RCB के खिलाफ पूरी तरह फ्लॉप रही। पावरप्ले के अंदर ही टीम 9 रन पर 6 विकेट गंवा चुकी थी। भुवनेश्वर कुमार की शानदार स्विंग और जोश हेजलवुड की सटीक शॉर्ट गेंदों ने दिल्ली के टॉप ऑर्डर को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया। यह इस सीजन का सबसे कम स्कोर भी रहा, जिसे RCB ने आसानी से 9 विकेट से हासिल कर लिया।

टीम का दिन खराब था

मैच के बाद अक्षर पटेल ने अपनी निराशा जाहिर करते हुए कहा कि उन्हें भी नहीं पता क्या हुआ। इसलिए कहा जाता है कि क्रिकेट में आपको हमेशा सतर्क रहना होता है। हमें इस मैच से आगे बढ़ना होगा।उन्होंने आगे कहा कि आज के नजरिए से आप कह सकते हैं कि इसका असर पड़ा, लेकिन अगर पीछे देखें तो अगर कैच पकड़े जाते या गुजरात टाइटंस के खिलाफ वह एक रन ले लिया होता, तो हमारे पास मोमेंटम होता। यह ऐसा खेल है जिसमें अगर-मगर की कोई जगह नहीं होती। आपको सकारात्मक रहना होता है, आपका दिन खराब था और पिछले 5-6 मैचों से सकारात्मक चीजें लेनी होंगी।

RCB के गेंदबाज वर्ल्ड क्लास

हालांकि, कप्तान अक्षर पटेल ने यह मानने से इनकार किया कि पिच पर असामान्य स्विंग थी। उन्होंने कहा कि उन्हें हैरानी नहीं हुई, वे वर्ल्ड क्लास गेंदबाज हैं, हर मैदान पर स्विंग कराते हैं, लेकिन अगर हमारे ओपनर्स या टॉप ऑर्डर ने उन्हें झेल लिया होता तो नतीजा अलग हो सकता था। दिल्ली कैपिटल्स के लिए यह करारी हार कई सवाल खड़े कर गई है, जबकि RCB के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन कर मैच पूरी तरह अपने नाम कर लिया। अब दिल्ली कैपिटल्स को अपना अगला मैच 1 मई को राजस्थान रॉयल्स के घर में खेलना हैं।

यह भी पढ़ें:

मैच से पहले अचानक बदल गया कप्तान, किसे मिली पहली बार टीम की कमान

सूर्यकुमार यादव नहीं तो कौन बनेगा टीम इंडिया का अगला कप्तान, कहीं ये तो नहीं वो छिपा रुस्तम

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल