1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ICC ने अप्रैल महीने के प्लेयर ऑफ द मंथ नॉमिनेशन का किया ऐलान, 29 साल के अजय कुमार का नाम शामिल

ICC ने अप्रैल महीने के प्लेयर ऑफ द मंथ नॉमिनेशन का किया ऐलान, 29 साल के अजय कुमार का नाम शामिल

 Written By: Abhishek Pandey @anupandey29
 Published : May 08, 2026 07:57 pm IST,  Updated : May 08, 2026 07:57 pm IST

आईसीसी ने अप्रैल 2026 महीने के लिए प्लेयर ऑफ द मंथ के लिए नॉमिनेट होने वाले तीन प्लेयर्स के नामों का ऐलान कर दिया है, जिसमें यूएई से खेलने वाले 29 साल के तेज गेंदबाज अजय कुमार का नाम भी शामिल है।

Cricket Stumps- India TV Hindi
क्रिकेट स्टंप Image Source : AFP

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल यानी आईसीसी ने अप्रैल महीने के प्लेयर ऑफ द मंथ के लिए नॉमिनेट होने वाले महिला और पुरुष खिलाड़ियों के नामों का ऐलान कर दिया है। अप्रैल महीने में अधिक इंटरनेशनल सीरीज नहीं खेली गई जिसके चलते नॉमिनेट होने वाले प्लेयर्स में अधिकतर नाम एसोसिएट देशों के खिलाड़ियों के हैं। पुरुष कैटेगिरी में शॉर्टलिस्ट हुए तीन नामों में एक नाम बांग्लादेश टीम के तेज गेंदबाज नाहिद राणा का है, जबकि दूसरा नाम ओमान टीम के कप्तान जतिंदर सिंह वहीं तीसरा नाम यूएई की तरफ से खेलने वाले 29 साल के तेज गेंदबाज अजय कुमार का है।

नाहिद, जतिंदर और अजय तीनों का दिखा शानदार प्रदर्शन

आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ अप्रैल महीने के लिए पुरुष कैटेगिरी में नॉमिनेट होने वाले 23 साल के बांग्लादेश के गेंदबाज नाहिद राणा का घरेलू जमीन पर खेली गई न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में शानदार प्रदर्शन देखने को मिला था, जिसमें उन्होंने कुल 8 विकेट हासिल करने के साथ प्लेयर ऑफ द सीरीज का खिताब भी जीता था। वहीं ओमान टीम के कप्तान जतिंदर सिंह को लेकर बात की जाए तो उन्होंने अप्रैल में खेले गए वनडे मैचों में 53.20 के औसत से कुल 266 रन बनाए थे। इसमें उन्होंने आईसीसी पुरुष क्रिकेट वर्ल्ड कप लीग 2 में नेपाल के खिलाफ मैच में 91 गेंदों में 139 रनों की शतकीय पारी भी खेली थी। इस लिस्ट में तीसरा नाम यूएई टीम के तेज गेंदबाज अजय कुमार का है जिन्होंने कुल 9 विकेट हासिल किए, जिसमें आईसीसी पुरुष क्रिकेट वर्ल्ड कप लीग 2 में उन्होंने नेपाल के खिलाफ मैच में तीन विकेट जबकि ओमान के खिलाफ सिर्फ 35 रन देने के साथ 6 विकेट हासिल किए थे।

महिला प्लेयर्स में ये तीन खिलाड़ी हुई शॉर्टलिस्ट

अप्रैल महीने के प्लेयर ऑफ द मंथ में महिला प्लेयर्स में जिन तीन खिलाड़ियों को नॉमिनेट किया गया है उसमें साउथ अफ्रीकी महिला टीम की कप्तान लौरा वोल्वाडर्ट, श्रीलंकाई बल्लेबाज इमेषा दुलानी और ब्राजील की ऑलराउंडर खिलाड़ी लौरा कार्डोसा का नाम शामिल है। वोल्वाडर्ट जिन्होंने पिछले तीन महीनों में दो बार इस अवॉर्ड को जीता है उनका भारतीय टीम के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज में बल्ले से धमाकेदार प्रदर्शन देखने को मिला था। वहीं श्रीलंकाई खिलाड़ी इमेषा दुलानी ने बांग्लादेश के खिलाफ वनडे और टी20 दोनों ही सीरीज में अपने बल्ले का कमाल दिखाया था। ब्राजील की ऑलराउंडर खिलाड़ी लौरा कार्डोसा ने अप्रैल महीने में कुल 7 मैच खेलते हुए बल्ले से जहां 50.75 के औसत से कुल 203 रन बनाए तो वहीं गेंदबाजी में वह 17 विकेट हासिल करने में कामयाब रही।

ये भी पढ़ें

बांग्लादेश के कप्तान ने निकाल दी पाकिस्तान की हेकड़ी, पहली बार किया ये करिश्मा

BCCI की नई एडवाइजरी: नियमों का उल्लंघन किया तो जुर्माने से लेकर बैन तक की सजा, क्रिकेटर्स की आएगी शामत

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल