1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ICC ने World Cup के कमेंट्री पैनल का किया ऐलान, भारत और पाकिस्तान के ये बड़े नाम शामिल

ICC ने World Cup के कमेंट्री पैनल का किया ऐलान, भारत और पाकिस्तान के ये बड़े नाम शामिल

 Written By: Vanson Soral @VansonSoral
 Published : Sep 28, 2025 11:50 am IST,  Updated : Sep 28, 2025 11:50 am IST

ICC वूमेन्स वर्ल्ड कप 2025 से पहले कमेंट्री पैनल का ऐलान कर दिया गया है। कमेंट्री पैनल में कई बड़े नामों को शामिल किया गया है। इनमें 2 भारतीय और एक पाकिस्तानी भी शामिल है।

WORLD CUP 2025- India TV Hindi
ICC वूमेन्स वर्ल्ड कप 2025 Image Source : PTI

ICC ने वूमेन्स क्रिकेट वर्ल्ड कप 2025 के लिए कमेंट्री पैनल की घोषणा कर दी है। इस बार कमेंट्री पैनल में महिला खिलाड़ियों को खास तवज्जो दी गई है, जहां कई दिग्गज महिला क्रिकेटर और अनुभवी ब्रॉडकास्टर्स अपनी आवाज से दर्शकों को रोमांचित करेंगे। खास बात यह है कि पैनल में भारत की दो पूर्व कप्तान और पाकिस्तान की पूर्व क्रिकेटर को भी जगह मिली है।

कमेंट्री पैनल में वर्ल्ड कप विजेता मेल जोन्स, ईसा गुहा, स्टेसी-एन किंग और जूलिया प्राइस के साथ भारत की पूर्व कप्तान मिताली राज और अंजुम चोपड़ा, पाकिस्तान की पूर्व कप्तान सना मीर और इंग्लैंड के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन शामिल होंगे।

कमेंट्री पैनल में एक से बढ़कर एक नाम 

इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया के एरॉन फिंच, वेस्टइंडीज के कार्लोस ब्रेथवेट, भारत के दिनेश कार्तिक, न्यूजीलैंड की केटी मार्टिन, इयान बिशप, नताशा फैरेंट, म्पुमेलो म्बांगवा और रसेल अर्नोल्ड भी इस कमेंट्री टीम का हिस्सा होंगे। अनुभवी नताली जर्मनोस, एलन विल्किंस और कास नायडू के अलावा रौनक कपूर और जतिन सप्रू जैसे उभरते चेहरे भी कमेंट्री पैनल की शोभा बढ़ाएंगे।

कमेंट्री पैनल में शामिल किे जाने पर मिताली राज ने वर्ल्ड कप 2025 को अगली पीढ़ी की लड़कियों को प्रेरित करने वाला टूर्नामेंट बताया। मिताली राज ने कहा कि भारत और श्रीलंका में महिला वर्ल्ड कप का आयोजन देखना बेहद संतोषजनक है। यह न केवल दुनिया की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों का जश्न मनाने के बारे में है, बल्कि क्रिकेट खेलने का सपना देखने वाली नई पीढ़ी की लड़कियों को प्रेरित करने के बारे में भी है। एक खिलाड़ी के रूप में इस सफर का हिस्सा होने के नाते अब वह कमेंट्री बॉक्स से अपने अनुभव साझा करने और उन खिलाड़ियों पर प्रकाश डालने के लिए उत्साहित हैं, जो हमारे खेल के भविष्य को आकार देंगे।

महिला क्रिकेट का सबसे बड़ा मंच

नासिर हुसैन ने कहा कि हर वर्ल्ड कप सिर्फ खेल नहीं, बल्कि प्रतिद्वंद्विता और यात्राओं की कहानी भी होता है। वहीं, पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर सना मीर ने खिलाड़ियों को शुभकामनाए दीं और कहा कि टूर्नामेंट हर बार नया मुकाम हासिल करता है। मीर ने कहा कि ICC वूमेन्स वर्ल्ड कप हमेशा एक ऐतिहासिक अवसर होता है, जो दुनिया भर की सर्वश्रेष्ठ प्रतिभाओं को हाईएस्ट लेवल पर प्रतिस्पर्धा करने के लिए एक साथ लाता है। वर्ल्ड कप से उनकी कुछ अद्भुत यादें जुड़ी हैं। पिछले कुछ सालों में कई बेहतरीन मुकाबले हुए हैं और खेल और भी रोमांचक होता जा रहा है। ईसा गुहा ने इसे महिला क्रिकेट का सबसे बड़ा मंच बताते हुए खिलाड़ियों की हिम्मत और हुनर की सराहना की।

यह भी पढ़ें

IND vs PAK: पाकिस्तानी कप्तान सलमान आगा फाइनल से पहले अब इस मुद्दे पर मचा रहे रोना, सूर्यकुमार यादव पर मढ़ रहे दोष

IND vs PAK: फाइनल में विकेट लेते ही इतिहास रच देगा पाकिस्तानी बॉलर, हार्दिक पांड्या के पास भी मौका

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल