ICC ODI Rankings: ICC ने ताजा रैंकिंग जारी कर दी है। ICC ODI गेंदबाजी रैंकिंग में बड़ा फेरबदल देखने को मिला है। टॉप-10 में मौजूद 6 गेंदबाजों को काफी नुकसान झेलना पड़ा है। वहीं, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने लंबी छलांग लगाते हुए सीधे टॉप-10 में एंट्री मारी है। साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड के बीच हाल ही में खेली गई सीरीज के बाद यह ODI रैंकिंग जारी हुई है। इस सीरीज में भले ही इंग्लैंड को 1-2 से हार का सामना करना पड़ा लेकिन इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। इनमें जोफ्रा आर्चर और आदिल रशीद शामिल हैं।
दरअसल, इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर ने ICC ODI गेंदबाजों की रैंकिंग में 16 पायदान की लंबी छलांग लगाई है। आर्चर सीधे तीसरे पायदान पर पहुंच गए हैं। आर्चर के करियर की यह सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग हैं। इससे पहले उनके करियर की बेस्ट रैंकिंग नंबर-8 थी, सितंबर 2020 में आई थी। वहीं, इंग्लैंड के ही आदिल रशीद ने 7 स्थान की छलांग लगाते हुए 8वें नंबर पर कब्जा कर लिया है। आपको जानकर हैरानी होगी इससे पहले दोनों अंग्रेज गेंदबाज टॉप-10 से बाहर थे। आर्चर ने दूसरे और तीसरे ODI में कुल मिलाकर 8 विकेट अपने नाम किए थे। वहीं, आदिल रशीद ने तीनों मैचों में मिलाकर 8 शिकार किए थे।
केशव महाराज टॉप पर बरकरार
साउथ अफ्रीका के केशव महाराज और महेश तीक्षाना क्रमश: पहले और दूसरे पायदान पर हैं। महाराज की रेटिंग 680 है जबकि महेश तीक्षाना की रेटिंग 659 है। तीसरे स्थान पर आर्चर 654 रेटिंग के साथ हैं। हालांकि, भारत के कुलदीप यादव और रवींद्र जडेजा समेत 6 गेंदबाज टॉप-10 में नीचे खिसक गए हैं। कुलदीप यादव एक पायदान नीचे लुढ़ककर चौथे स्थान पर चले गए हैं। नामीबिया के बर्नार्ड शोल्ट्ज, अफगानिस्तान के राशिद खान और न्यूजीलैंड के मिचेल सैंटनर भी एक-एक स्थान नीचे चले गए हैं। बर्नार्ड शोल्ट्ज 5वें, राशिद खान छठे जबकि मिचेल सैंटनर 7वें नंबर पर खिसक गए हैं।
जडेजा पर टॉप-10 से बाहर होने का खतरा
न्यूजीलैंड के मैट हेनरी और भारत के रवींद्र जडेजा को 2 पायदान का नुकसान झेलना पड़ा है। मैट हेनरी 7वें से 9वें पर खिसक गए हैं जबकि जडेजा 8वें से 10वें पायदान पर आ गए हैं। कुल मिलाकर टॉप-10 में भयंकर बदलाव देखने को मिला है। जडेजा पर अब टॉप-10 से बाहर होने का बड़ा खतरा मंडरा रहा है।
यह भी पढ़ें
Asia Cup में एमएस धोनी के नाम ऐतिहासिक रिकॉर्ड, आज तक कोई नहीं तोड़ पाया
IND vs UAE के बीच टी20 में ऐसा रहा है हेड टू हेड रिकॉर्ड, पिछली बार 9 साल पहले हुई थी भिड़ंत