1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. आईसीसी टी20 रैंकिंग में भयंकर बदलाव, इस खिलाड़ी ने बदल दी टेबल

आईसीसी टी20 रैंकिंग में भयंकर बदलाव, इस खिलाड़ी ने बदल दी टेबल

 Published : Jun 19, 2024 01:53 pm IST,  Updated : Jun 19, 2024 04:08 pm IST

ICC Rankings: आईसीसी की ओर से जारी की गई टी20 की रैंकिंग में इस बार भारत के सूर्यकुमार यादव नंबर एक पर तो काबिज हैं ही, वहीं ट्रेविस हेड और निकोलस पूरन ने भी लंबी छलांग लगाकर सभी को अचरज में डाल दिया है।

travis head- India TV Hindi
आईसीसी टी20 रैंकिंग में भयंकर बदलाव, इस खिलाड़ी ने बदल दी टेबल Image Source : GETTY

ICC T20I Rankings: टी20 वर्ल्ड कप 2024 के बीच आईसीसी की ओर से एक बार फिर से टी20 की नई रैंकिंग जारी की गई है। इस बार इसमें काफी ज्यादा बदलाव देखने के लिए मिल रहे हैं। जिन खिलाड़ियों के बल्ले से रन नहीं निकले हैं, उन्हें नुकसान हुआ है, वहीं जो बल्लेबाज अच्छा खेल दिखाने में कामयाब हुए हैं, उन्हें लंबी छलांग भी लगाई है। हालांकि टॉप 3 में कोई बदलाव नहीं हुआ है और भारत के सूर्यकुमार यादव की नंबर वन की कुर्सी बरकरार है। 

आईसीसी टी20 रैंकिंग में भारत के सूर्यकुमार यादव नंबर एक की कुर्सी पर काबिज 

आईसीसी की ओर से जो नई रैंकिंग जारी की गई है, उसमें भारत के सूर्यकुमार यादव नंबर एक कुर्सी पर विराजमान हैं। उनकी रेटिंग इस वक्त 837 की है और वे दूसरे नंबर के बल्लेबाज से अच्छी खासी लीड बनाए हुए हैं। वहीं इंग्लैंड के फिल साल्ट 771 की रेटिंग के साथ दूसरे नंबर पर डटे हुए हैं। पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम अभी तीसरे स्थान पर हैं। उनकी रेटिंग अब 755 की है। पाकिस्तान के ही मोहम्मद रिजवान 746 की रेटिंग के साथ नंबर 4 पर हैं। खास बात ये है कि इन दोनों ही खिलाड़ियों के लिए टी20 वर्ल्ड कप अब खत्म हो गया है, क्योंकि उनकी टीम पाकिस्तान पहले ही राउंड से बाहर हो गई है। 

ट्रेविस हेड ने लगाई लंबी छलांग 

इस बीच ऑस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाज और टी20 वर्ल्ड कप में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले ट्रेविस हेड ने कमाल किया है। उन्होंने एक साथ पांच स्थानों की छलांग लगाई है। वे अब सीधे नंबर 5 पर आ गए हैं और उनकी रेटिंग इस वक्त 742 की है। इस बीच इंग्लैंड के कप्तान जॉस बटलर एक स्थान के नुकसान के साथ सीधे नंबर 6 पर चले गए हैं। उनकी रेटिंग इस वक्त 710 की हो गई है। 

यशस्वी जायसवाल को नुकसान 

भारत के यशस्वी जायसवाल को भी एक स्थान नीचे आना पड़ा है। वे अब 693 की रेटिंग के साथ नंबर 7 पर चले गए हैं। साउथ अफ्रीका के एडन मार्करम 674 की रेटिंग के साथ नंबर आठ पर हैं। वेस्टइंडीज के ब्रेंडन किंग को दो स्थान नीचे आना पड़ा है। वे अब 668 की रेटिंग के साथ नौवें नंबर पर हैं। साउथ अफ्रीका के रीजा हेंड्रिक्स 661 की रेटिंग के साथ नंबर पर हैं। उन्हें भी एक स्थान का नुकसान हुआ है। इस बीच वेस्टइंडीज के निकोलस पूरन ने एक साथ आठ स्थानों की छलांग लगाई है, वे टॉप 10 में तो अभी तक शामिल नहीं हुए हैं, लेकिन 644 की रेटिंग के साथ नंबर 11 तक पहुंचने में जरूर कामयाब हो गए हैं। 

यह भी पढ़ें 

टीम इंडिया में इन खिलाड़ियों की हो सकती है एंट्री, इस सीरीज में किस्मत खुलने की उम्मीद

आईपीएल चैंपियन खिलाड़ी के लिए अच्छी खबर, इस सीरीज में हो सकती है टीम इंडिया में वापसी

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल