1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ICC Rankings: पाकिस्तान को टेस्ट रैंकिंग में भी भयंकर नुकसान, कहां है टीम इंडिया

ICC Rankings: पाकिस्तान को टेस्ट रैंकिंग में भी भयंकर नुकसान, कहां है टीम इंडिया

 Published : May 28, 2026 11:16 am IST,  Updated : May 28, 2026 11:16 am IST

आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में पाकिस्तान की हालत खराब है। बांग्लादेश से दो मैचों में मिली हार के बाद टीम बुरी स्थिति में है। भारतीय टीम अभी भी टॉप 3 में बनी हुई है।

shubman gill and shan masood- India TV Hindi
शुभमन गिल और शान मसूद Image Source : AP-PTI

आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में भी पाकिस्तान क्रिकेट टीम को भयंकर नुकसान हुआ है। टीम अब दो और पायदान नीचे चली गई है। बांग्लादेश से लगातार दो टेस्ट हारने के बाद टीम की ये हालत हुई है। वहीं जीत से बांग्लादेश की टीम को फायदा हुआ है। यहां हम आपको ये भी बताएंगे कि इस रैंकिंग में इस वक्त टीम इंडिया आखिर कहां है। 

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में पहले नंबर पर

टेस्ट रैंकिंग में फिर से बदलाव होने शुरू हो गए हैं। आईसीसी ने 20 मई तक की रैंकिंग को अपडेट कर दिया है। यानी बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान टेस्ट सीरीज के बाद इसे अपडेट किया गया है। अभी की ताजा स्थिति पर नजर डालें तो पता चलता है कि ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम का पहले नंबर पर कब्जा बना हुआ है। ऑस्ट्रेलिया की रेटिंग अभी 131 की चल रही है। इसके बाद दूसरे नंबर पर साउथ अफ्रीका की टीम है। उसकी रेटिंग 119 की है। यानी पहले और दूसरे नंबर की टीम के बीच फासला काफी ज्यादा है। इसका मतलब ये है कि ऑस्ट्रेलिया की पहले नंबर की टीम को अभी फिलहाल कोई खतरा नजर नहीं आ रहा है। 

टीम इंडिया आईसीसी रैंकिंग में अभी तीसरे नंबर पर

टीम इंडिया की बात की जाए तो वे अभी तीसरे नंबर पर है। भारत की रेटिंग आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में 104 की है। पिछले कुछ वक्त में भारतीय टीम का प्रदर्शन टेस्ट में कुछ खास नहीं रहा है, यही वजह है कि उसे तीसरे नंबर पर संतोष करना पड़ रहा है। अब अगले महीने यानी 6 जून से भारत और वेस्टइंडीज के बीच एक टेस्ट खेला जाएगा, उसे जीतकर भारत को फायदा होगा, लेकिन इससे वो दूसरे नंबर पर तो नहीं ही पहुंच पाएगा। हां, इतना जरूर है कि रेटिंग में उसे फायदा होगा। 

बांग्लादेश को हो गया दो स्थानों का फायदा

आगे की बात की जाए तो 102 की रेटिंग के साथ इंग्लैंड की टीम नंबर चार पर है। भारत और इंग्लैंड के बीच फासला काफी कम है। न्यूजीलैंड क रेटिंग 101 की है और टीम नंबर 5 पर है। श्रीलंका को इस बार एक स्थान का फायदा हुआ है। टीम अब 86 की रेटिंग के साथ नंबर 6 पर पहुंच चुकी है। बांग्लादेश को पाकिस्तान को हराने के बाद दो स्थानों का फायदा हुआ है। टीम 75 की रेटिंग के साथ नंबर 7 पर है। 

पाकिस्तानी टीम नंबर आठ पर कर रही है संघर्ष

अब बात करते हैं पाकिस्तान की। आईसीसी की टेस्ट रैंकिंग में पाकिस्तानी क्रिकेट टीम को दो स्थानों का नुकसान हुआ है। टीम अब आठवें नंबर पर पहुंच चुकी है। उसकी रेटिंग 75 की है। वेस्टइंडीज की टीम 68 की रेटिंंग के साथ नंबर 9 पर है। जिम्बाब्वे की टीम 10 की रेटिंग के साथ दसवें स्थान पर है। यानी पाकिस्तानी टीम नीचे से तीसरे स्थान पर है। अगर टीम नहीं जीती तो उसे और भी नीचे जाना पड़ सकता है। 

यह भी पढ़ें 

आईपीएल में नहीं मिला एक भी मौका, जाते ही ठोक दी धमाकेदार सेंचुरी

हेनरिक क्लासेन ने ठोक दिए इतने रन, 23 करोड़ी खिलाड़ी ने चुकाया काव्या मारन का बदला

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल