1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. हेनरिक क्लासेन ने ठोक दिए इतने रन, 23 करोड़ी खिलाड़ी ने चुकाया काव्या मारन का बदला

हेनरिक क्लासेन ने ठोक दिए इतने रन, 23 करोड़ी खिलाड़ी ने चुकाया काव्या मारन का बदला

 Published : May 28, 2026 08:18 am IST,  Updated : May 28, 2026 08:20 am IST

हेनरिक क्लासेन ने इस साल अपनी टीम सनराइजर्स हैदराबाद के लिए कमाल की बल्लेबाजी की। उन पर जो मोटा दांव खेला गया था, वो कामयाब रहा। ये बात और है कि टीम अब आईपीएल के इस सीजन से बाहर हो गई है।

हेनरिक क्लासेन- India TV Hindi
हेनरिक क्लासेन Image Source : INDIA TV

हेनरिक क्लासेन की टीम सनराइजर्स हैदराबाद भले ही अब आईपीएल के इस सीजन से बाहर हो गई हो, लेकिन उन्होंने इस साल जो काम किया है, वो अच्छे अच्छे बल्लेबाज नहीं कर पाए। बीच में वे ऑरेंज कैप के भी दावेदार बन गए थे, लेकिन फिर नीचे चले गए। क्लासेन ने इस साल भी कमाल की बल्लेबाजी की और अपनी टीम को खिताब जिताने के लिए जीतोड़ मेहनत की। एसआरएच की ओनर काव्या मारन ने करोड़ों की रकम देकर उन पर जो विश्वास जताया था, उस पर वे खरे उतरे हैं। 

क्लासेन ने इस साल 624 रन आईपीएल में बनाए

इस साल के आईपीएल में अब ऑरेंज कैप की रेस दिलचस्प हो चली है। हालांकि हेनरिक क्लासेन अब इससे बाहर हो गए हैं, क्योंकि उनकी टीम सनराइजर्स हैदराबाद राजस्थान से हारकर अब बाहर हो गई है। क्लासेन ने इस साल 624 रन बनाने का काम किया है। वैसे तो आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की रेस में ओपनर्स दावेदारी पेश करते हैं, लेकिन कभी कभी नॉन ओपनर भी खूब ​रन बनाते हैं। हेनरिक क्लासेन ने बुधवार को केन विलियमसन को पीछे छोड़ दिया है। एक विदेशी बल्लेबाज के तौर पर आईपीए में नॉन ओपनर बैटर के तौर पर वे एबी डिविलियर्स का रिकॉर्ड तोड़ने से बाल बाल चूक गए। 

सूर्यकुमार यादव ने बनाए हैं आईपीएल के एक सीजन में नॉन ओपनर के तौर पर सबसे ज्यादा रन

आईपीएल के इतिहास में नॉन ओपनर के तौर पर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव हैं, उन्होंने साल 2025 में 717 रन बना ​दिए थे, जो अब तक एक रिकॉर्ड है। साल 2016 में एबी डिविलियर्स ने 687 रन बनाए थे। साल 2018 के आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलते हुए ऋष्भ पंत ने 684 रन बनाए थे। इसके बाद चौथे नंबर पर अब हेनरिक क्लासेन का नाम आ गया है। उन्होंने 624 रन बनाए हैं। केन विलियमसन ने साल 2018 में 622 रन नॉन ओपनर के तौर पर बनाए थे। यानी अब सनराइजर्स हैदराबाद के लिए एक नॉन ओपनर के तौर पर क्लासेन सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। 

23 करोड़ रुपये में क्लासेन को किया है एसआरएच ने रिटेन

हेन​रिक क्लासेन पर सनराइजर्स हैदराबाद ने लंबे समय से विश्वास जताया है। टीम की ओनर काव्या मारन ने क्लासेन को 23 करोड़ रुपये में अपने साथ रिटेन किया था। यानी उन पर बड़ा दांव खेला गया था। टीम को अब आईपीएल से बाहर हो चुकी है, लेकिन क्लासेन ने पर जो भरोसा जताया गया था, उन्होंने अपना काम ​तो कर दिया है। इससे पहले क्लासेन इसी टीम के लिए करीब सवा पांच करोड़ रुपये लेकर खेल रहे थे। लेकिन उनके प्रदर्शन को देखते हुए उन पर मोटी रकम खर्च की गई। साल 2018 में क्लासेन ने राजस्थान रॉयल्स के साथ अपने आईपीएल करियर का आगाज किया था। इसके बाद वे करीब दो साल तक आरसीबी के लिए खेले और फिर एसआरएच में आए, जिसके लिए वे अभी तक खेल रहे हैं। 

यह भी पढ़ें 

ऑरेंज कैप की रेस में आया नया मोड़, वैभव सूर्यवंशी के आगे पस्त हुई दुनिया

वैभव सूर्यवंशी ने बताया कि रन नहीं इस बात पर है पूरा ध्यान, मैच से पहले तैयारी को लेकर भी किया खुलासा

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल