1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ICC U19 World Cup 2022: युगांडा को 326 रनों से हरा भारत ने लगाई जीत की हैट्रिक

ICC U19 World Cup 2022: युगांडा को 326 रनों से हरा भारत ने लगाई जीत की हैट्रिक

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jan 23, 2022 12:51 am IST,  Updated : Jan 23, 2022 12:51 am IST

अंगक्रश रघुवंशी और राज बावा की शानदार शतकीय पारियों के दम पर भारत ने  युगांडा को 326 रनों से मात देकर टूर्नामेंट में लगातार तीसरी जीत दर्ज की।

ICC U19 World Cup 2022: युगांडा को 326...- India TV Hindi
ICC U19 World Cup 2022: युगांडा को 326 रनों से हरा भारत ने लगाई जीत की हैट्रिक  Image Source : BCCI/TWITTER

Highlights

  • भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट पर 405 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया।
  • सलामी बल्लेबाज अंगक्रश ने 120 गेंद में 22 चौके और चार छक्के से शानदार 144 रन की शतकीय पारी खेली।
  • राज बावा ने नाबाद 162 रन रन बनाते हुए U19 वर्ल्ड कप में भारत की ओर से सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर का रिकॉर्ड बनाया।

अंगक्रश रघुवंशी (144 रन) और राज बावा (नाबाद 162 रन) की शानदार शतकीय पारियों के दम पर भारत ने शनिवार को ICC U19 वर्ल्ड कप के ग्रुप बी में अपने अंतिम मैच में युगांडा को 326 रनों से मात देकर टूर्नामेंट में लगातार तीसरी जीत दर्ज की। इस तरह भारत ने अपने ग्रुप बी में चॉप करते हुए सुपर स्टेज क्वॉर्टर फाइनल में बनाई जगह।

भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट पर 405 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में युगांडा की टीम 79 रन ही बना सकी। भारत की ओर से गेंदबाजी में कप्तान निशांत सिंधु ने 4 विकेट अपने नाम किए।

इससे पहले भारतीय टीम की ओर से सलामी बल्लेबाज अंगक्रश ने 120 गेंद में 22 चौके और चार छक्के से शानदार शतकीय पारी खेली। हरनूर सिंह (15) और निशांत सिंधू (15) के विकेट गंवाने के बाद राज बावा ने अंगक्रश का अच्छा साथ निभाया और अंत तक डटे रहे। राज बावा ने 108 गेंद का सामना करते हुए अपनी नाबाद शतक के दौरान 14 चौके और आठ छक्के जमाये। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल