1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. शिखर धवर को रिटायर होते ही LLC के बाद अब इस बड़ी T20 लीग से मिला ऑफर

शिखर धवर को रिटायर होते ही LLC के बाद अब इस बड़ी T20 लीग से मिला ऑफर

 Written By: Rishikesh Singh
 Published : Aug 28, 2024 09:53 pm IST,  Updated : Aug 28, 2024 09:53 pm IST

शिखर धवन ने 24 अगस्त 2024 को अपने रिटायरमेंट का ऐलान किया। उनके रिटायरमेंट के बाद दुनियाभर की कई बड़ी टी20 लीग उन्हें ऑफर दे रही है। धवन ने भारतीय टीम को कई मौकों पर जीत दिलाई है।

Shikhar Dhawan- India TV Hindi
शिखर धवन Image Source : GETTY

टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी शिखर धवन ने 24 अगस्त 2024 को इंटरनेशनल क्रिकेट और घरेलू क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। लंबे समय तक टीम इंडिया से बाहर रहने के बाद शिखर धवन ने यह फैसला लिया। उनकी जगह ओपनिंग करने के लिए टीम इंडिया में शुभमन गिल और यशस्वी जायसवाल जैसे दावेदार मौजूद हैं। बता दें कि शिखर धवन आईपीएल में भी खेलते हुए नजर नहीं आएंगे। हालांकि उम्मीद जताई जा रही है कि शिखर धवर विदेशी लीगों में खेलते हुए नजर आ सकते हैं। पिछले दिनों खबर आई थी कि धवन लीजेंड्स लीग क्रिकेट (एलएलसी) में खेलते हुए नजर आएंगे। इसी बीच धवन को एक बड़ी टी20 लीग से ऑफर आया है।

इस लीग ने दिया धवन को ऑफर

आईएलटी20 के सीईओ डेविड व्हाइट टूर्नामेंट के तीसरे सीजन को पिछले सीजनों से बड़ा और बेहतर बनाने की कोशिश कर रहे हैं। टूर्नामेंट के दौरान वेन्यू पर ज्यादा से ज्यादा लोगों को लाने और स्क्रीन पर खेल देखने वाले लोगों को बेहतर अनुभव प्रदान करने के अलावा, व्हाइट आईएलटी20 सीजन 3 को एक बड़ी हिट बनाने के लिए बेहतरीन खिलाड़ियों को शामिल करने के लिए भी इच्छुक हैं।

टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए व्हाइट ने कहा कि वह भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज शिखर धवन को टीम में शामिल करने के इच्छुक हैं। व्हाइट ने कहा कि आईएलटी20 धवन को यूएई में खेलने देने में रुचि रखता है और फिलहाल वे इसके लिए रास्ता तलाश रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि शिखर धवन के अंदर अभी भी इंटरनेशनल क्रिकेट बचा हुआ है और उनकी लीग इसी कारण से उन्हें खेलने के लिए देखना चाह रही है।

भारत के लिए साल 2010 में किया था डेब्यू

शिखर धवन विस्फोटक बैटिंग करने के लिए जाने जाते हैं और अपने दम पर टीम इंडिया को कई मुकाबले जिताए हैं। उन्होंने भारतीय टीम के लिए साल 2010 में इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया था। डेब्यू के कुछ सालों तक तो वह टीम इंडिया से अंदर-बाहर होते रहे। लेकिन साल 2013 के बाद वह टीम इंडिया के बैटिंग ऑर्डर की अहम धुरी बन गए। उन्होंने चैंपियंस ट्रॉफी 2013 में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए और खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने टीम इंडिया के लिए 34 टेस्ट मैचों में 2315 रन, 167 वनडे मैचों में 6793 रन और टी20 इंटरनेशनल में 27.92 के औसत से 11 अर्धशतकीय पारियों के दम पर 1759 रन बनाए हैं। तीनों फॉर्मेट में उन्होंने कुल 24 शतक लगाए। 

यह भी पढ़ें

ऐसी बधाई सचिन ही दे सकते हैं! जय शाह के लिए तेंदुलकर का खास संदेश

ENG vs SL: हार के बाद श्रीलंका की प्लेइंग-11 में बड़ा बदलाव, 2 साल बाद हुई धाकड़ बल्लेबाज की एंट्री

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल