1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. गरीबी में आटा गीला... CSK को पहले मिली शर्मनाक हार, अब BCCI ने कप्तान समेत पूरी टीम पर लगाया जुर्माना

गरीबी में आटा गीला... CSK को पहले मिली शर्मनाक हार, अब BCCI ने कप्तान समेत पूरी टीम पर लगाया जुर्माना

 Written By: Hitesh Jha
 Published : May 22, 2026 08:17 am IST,  Updated : May 22, 2026 08:17 am IST

IPL 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स का सफर गुजरात टाइटंस के खिलाफ शर्मनाक हार के साथ खत्म हो गया। वहीं मैच खत्म होने के बाद CSK के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ पर बीसीसीआई ने जुर्माना भी लगा दिया।

Ruturaj Gaikwad- India TV Hindi
ऋतुराज गायकवाड़ Image Source : PTI

Ruturaj Gaikwad Fine: गुजरात टाइटंस के खिलाफ एक शर्मनाक हार के साथ ही IPL 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स का सफर खत्म हो गया है। चेन्नई की पूरी टीम इस हार से अभी तक उबर भी नहीं पाई थी कि उन्हें एक और झटका लगा है। बीसीसीआई ने गुजरात के खिलाफ मैच के बाद चेन्नई के कप्तान समेत पूरी टीम पर जुर्माना ठोक दिया। उन्हें इस मैच में स्लो ओवर रेट का दोषी पाते हुए भारी जुर्माना थमाया गया है। चेन्नई की टीम से ये गलती इस सीजन दूसरी बार हुई है, इसी वजह से उनके ऊपर बड़ा फाइन लगा है।

चेन्नई की टीम से इस सीजन दूसरी बार हुई ये गलती

आईपीएल के इस सीजन में चेन्नई की टीम ने दूसरी बार स्लो ओवर रेट की गलती दोहराई है। इससे पहले सीजन के 18वें मैच में भी टीम निर्धारित समय में ओवर नहीं फेंक पाई थी। न्यूनतम ओवर गति से जुड़े आचार संहिता के नियम 2.22 के तहत, इस बार कप्तान गायकवाड़ पर 24 लाख रुपये का जुर्माना लगा है। सिर्फ कप्तान ही नहीं, बल्कि इम्पैक्ट प्लेयर समेत टीम के बाकी सभी खिलाड़ियों पर भी एक्शन लिया गया है। उन सभी पर 6 लाख रुपये या उनकी मैच फीस का 25% (दोनों में से जो भी राशि कम हो) जुर्माना ठोका गया है।

14 में से सिर्फ 6 मैच जीत पाई CSK

ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल 2026 में बुरी तरह नाकाम रही। टीम इस सीजन में खेले गए 14 मैचों में से महज 6 मुकाबले ही जीत सकी। 12 पॉइंट और -0.345 के खराब नेट रन रेट की वजह से सीएसके इस बार प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई नहीं कर पाई। यह लगातार तीसरा सीजन है जब चेन्नई की टीम आईपीएल के प्लेऑफ में जगह बनाने से चूक गई। चेन्नई की टीम ने अपना आखिरी आईपीएल साल 2023 में एमएस धोनी की कप्तानी में जीता था।

चेन्नई को मिली करारी हार

आपको बता दें कि गुजरात टाइटंस के खिलाफ 89 रनों की हार ये आईपीएल इतिहास में चेन्नई के लिए रनों के हिसाब सबसे बड़ी हार है। इस मैच में गुजरात टाइटंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 229 रन बनाए, इसके जवाब में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम 13.4 ओवर में सभी विकेट खोकर 140 रन ही बना सकी। चेन्नई को इस सीजन दिग्गज खिलाड़ी एमएस धोनी की कमी सबसे ज्यादा खली। वह चोट की वजह से इस सीजन एक भी मैच नहीं खेल पाए।

यह भी पढ़ें

GT vs CSK मैच में शुभमन गिल का अग्रेसिव सेलिब्रेशन, शिवम दुबे को आउट करने के बाद फैंस की तरफ किया ऐसा इशारा, देखें VIDEO

IPL 2027 में खेलेंगे MS Dhoni? कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने माही के फ्यूचर पर दिया बड़ा बयान

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल