1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. GT vs CSK मैच में शुभमन गिल का अग्रेसिव सेलिब्रेशन, शिवम दुबे को आउट करने के बाद फैंस की तरफ किया ऐसा इशारा, देखें VIDEO

GT vs CSK मैच में शुभमन गिल का अग्रेसिव सेलिब्रेशन, शिवम दुबे को आउट करने के बाद फैंस की तरफ किया ऐसा इशारा, देखें VIDEO

 Written By: Hitesh Jha
 Published : May 22, 2026 06:58 am IST,  Updated : May 22, 2026 07:00 am IST

Shubman Gill celebration: IPL 2026 के 66वें लीग मैच में गुजरात टाइटंस ने चेन्नई सुपर किंग्स को 89 रनों से हरा दिया। इस मैच में शिवम दुबे को आउट करने के बाद शुभमन गिल ने अग्रेसिव अंदाज में इसका जश्न मनाया।

Shubman Gill- India TV Hindi
शुभमन गिल Image Source : PTI

Shubman Gill Celebration: IPL 2026 में गुजरात टाइटंस ने अपने आखिरी लीग मैच में चेन्नई सुपर किंग्स को 89 रनों के बड़े अंतर से मात दी। इस जीत के साथ ही गुजरात की टीम पॉइंट्स टेबल में टॉप-2 में पहुंचने में कामयाब रही है। इस मैच में गुजरात के कप्तान शुभमन गिल काफी अग्रेसिव नजर आए। उन्होंने शिवम दुबे का विकेट लेने के बाद जिस अंदाज में जश्न मनाया उसका वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। उन्होंने दुबे का कैच लेने के बाद फैंस की तरफ उंगली से मुंह बंद करने का इशारा (shushing gesture) किया। इसको लेकर उन्होंने पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन सेरेमनी में बात भी की।

शिवम दुबे को आउट करने के बाद गिल ने किया था अग्रेसिव सेलिब्रेशन

इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात टाइटंस की टीम ने चेन्नई के सामने जीत के लिए 230 रन का टारगेट रखा था। लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई की शुरुआत अच्छी नहीं रही। एक वक्त सिर्फ 53 के स्कोर पर चेन्नई की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी थी। इसके बाद शिवम दुबे ने नंबर छह पर आकर ताबड़तोड़ अंदाज में रन बनाए और फिर चेन्नई के लिए थोड़ी जीत की उम्मीदें जगी। 17 गेंदों में उन्होंने चार चौके और चार छक्के की मदद से 47 रन ठोक दिए। जब तक दुबे क्रीज पर थे ऐसा लग रहा था कि चेन्नई मुकाबले में वापस आ सकती है, ऐसे में उनको आउट करने के लिए जब गिल ने कैच पकड़ा उन्होंने काफी आक्रामक अंदाज में इसका जश्न मनाया।

अपने सेलिब्रेशन को लेकर शुभमन गिल ने क्या कहा?

मैच के बाद जब प्रेजेंटेशन सेरेमनी में गिल से इस सेलिब्रेशन के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि यह सब कुछ हीट ऑफ द मोमेंट में हुआ। जब आप इतनी हाई-इमोशन गेम खेल रहे होते हैं, तो कभी-कभी भावनाएं बाहर आ जाती हैं। मेरे लिए भी यह बस वैसा ही एक पल था। इस दौरान GT के कप्तान ने अपने गेंदबाजों की भी तारीफ की। उन्होंने कहा कि हमारे गेंदबाजों ने लगातार सही लेंथ पर गेंदबाजी की। हां, कुछ गेंदें बाउंड्री के पार जरूर गई, लेकिन सभी बॉलर्स ने अपनी लाइन-लेंथ पर भरोसा रखा। अपनी बैटिंग को लेकर गिल ने कहा कि मैं अपनी बल्लेबाजी से खुश हूं, हालांकि जब भी आप आउट होते हैं, तो आपको लगता है कि आप कुछ रन और बना सकते थे।

हार के साथ खत्म हुआ चेन्नई का सफर

मैच की बात करें तो गुजरात टाइटंस ने इस मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स को 89 रनों से हराया। इस हार के साथ चेन्नई सुपर किंग्स का आईपीएल 2026 में सफर खत्म हो गया है। गुजरात टाइटंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 229 रन बनाए, इसके जवाब में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम 13.4 ओवर में सभी विकेट खोकर 140 रन ही बना सकी। चेन्नई की टीम लगातार तीसरे आईपीएल सीजन में प्लेऑफ में जगह बनाने से चूक गई।

यह भी पढ़ें

IPL के इतिहास में पहली बार 'धोनी विहीन' रहा CSK का पूरा सीजन, टूट गया करोड़ों फैंस का दिल

ऑरेंज कैप की रेस में वैभव सूर्यवंशी छूट गए पीछे, दो बल्लेबाज पहुंचे 600 के पार

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल