5 मार्च को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच एक और धमाकेदार मुकाबला खेला गया। ये मैच इंटरनेशनल मास्टर्स लीग का था, जिसमें इंडिया मास्टर्स और ऑस्ट्रेलिया मास्टर्स की टीमें आमने-सामने थी। इस मैच को ऑस्ट्रेलिया मास्टर्स ने 50 रनों से अपना नाम किया। मुकाबले में इंडिया मास्टर्स के कप्तान सचिन तेंदुलकर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया मास्टर्स की टीम ने 20 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 269 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया मास्टर्स की तरफ से शेन वॉटसन और बेन डंक ने शतक लगाया। वॉटसन 52 गेंदों में 110 रन बनाकर नाबाद लौटे। तो वहीं बेन डंक ने 53 गेंदों में 132 रनों की नाबाद तूफानी पारी खेली। इंडिया मास्टर्स के लिए एकमात्र विकेट पवन नेगी ने लिया। वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंडिया मास्टर्स को कप्तान सचिन तेंदुलकर ने अच्छी शुरुआत दिलाई। तेंदुलकर ने 33 गेंदों में 64 रनों की तेज तर्रार पारी खेली। लेकिन उनके आउट होने के बाद इंडिया मास्टर्स का बैटिंग ऑर्डर पूरी तरह से लड़खड़ा गया। पूरी टीम 20 ओवर में मात्र 174 रन ही बना सकी। सचिन के अलावा इस मैच में युसूफ पठान ने 15 गेंदों में 25 रन बनाए। वहीं पवन नेगी ने 14 और राहुल शर्मा ने 18 रन बनाए।
इंडिया मास्टर्स बनाम ऑस्ट्रेलिया मास्टर्स के बीच मैच का स्कोरकार्ड देखने के लिए यहां क्लिक करें।