1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND M vs SL M: इंडिया मास्टर्स ने श्रीलंका मास्टर्स को चटाई धूल, रोमांचक मैच चार रनों से जीता

IND M vs SL M: इंडिया मास्टर्स ने श्रीलंका मास्टर्स को चटाई धूल, रोमांचक मैच चार रनों से जीता

 Updated : Feb 23, 2025 12:15 am IST

IND M vs SL M Cricket Score: इंटरनेशनल मास्टर्स लीग 2025 में इंडिया मास्टर्स की टीम ने श्रीलंका मास्टर्स की टीम को चार रनों से हरा दिया। मैच में इंडिया मास्टर्स के लिए गेंदबाजों और बल्लेबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया।

सचिन तेंदुलकर- India TV Hindi
सचिन तेंदुलकर Image Source : INTERNATIONAL MASTER LEAGUE TWITTER

India Masters vs Sri Lanka Masters: इंटरनेशनल मास्टर्स लीग 2025 में नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स एकेडमी में इंडिया मास्टर्स और श्रीलंका मास्टर्स के बीच मुकाबला खेला गया, जिसे इंडिया मास्टर्स ने चार रनों से जीत लिया। इस मैच में श्रीलंका मास्टर्स के कप्तान कुमार संगकारा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। इंडिया मास्टर्स की टीम ने पहले बैटिंग करते हुए 222 रनों का स्कोर बनाया है। टीम के लिए युवराज सिंह, यूसुफ पठान और स्टुअर्ट बिन्नी ने दमदार बल्लेबाजी का नमूना पेश किया। इन प्लेयर्स की वजह से ही इंडिया मास्टर्स की टीम बड़ा स्कोर बनाने में सफल हो पाई। इसके बाद श्रीलंका मास्टर्स के लिए कुमार संगकारा और जीवन मेंडिस ने अच्छी पारियां खेली। लेकिन ये प्लेयर्स टीम को जीत नहीं दिला पाए। 

श्रीलंका मास्टर्स और इंडिया मास्टर्स के बीच मैच का स्कोर देखने के लिए यहां क्लिक करें। 

 

Latest Cricket News

IND M vs SL M Live

Auto Refresh
Refresh
  • 11:46 PM (IST)
    Posted by Govind Singh

    कुमार संगकारा की पारी गई बेकार

    श्रीलंका मास्टर्स के लिए कुमार संगकारा ने 51 रनों की पारी खेली। वहीं जीवन मेंडिस ने 42 रनों का योगदान दिया। इन प्लेयर्स के अलावा असेला गुणरत्ने ने 37 रन बनाए। इंडिया मास्टर्स के लिए इरफान पठान ने सबसे ज्यादा तीन विकेट अपने नाम किए। 

  • 11:43 PM (IST)
    Posted by Govind Singh

    20वें ओवर में गिरे दो विकेट

    20वें ओवर में इंडिया मास्टर्स के अभिमन्यु मिथुन ने दो विकेट हासिल किए। उन्होंने इस ओवर में असेला गुणरत्ने और सीकुंज प्रसन्ना के विकेट लिए। श्रीलंका मास्टर्स की टीम टारगेट चेज नहीं कर पाई और चार रनों से मुकाबला हार गई। 

  • 11:37 PM (IST)
    Posted by Govind Singh

    19 ओवर के बाद श्रीलंका मास्टर्स का स्कोर

    19 ओवर के बाद श्रीलंका मास्टर्स की टीम ने 7 विकेट के नुकसान पर 214 रन बना लिए हैं। क्रीज पर सीकुंज प्रसन्ना एक रन और असेला गुणरत्ने 37 रन बनाकर मौजूद हैं। 

  • 11:20 PM (IST)
    Posted by Govind Singh

    17 ओवर के बाद श्रीलंका मास्टर्स का स्कोर

    17 ओवर के बाद श्रीलंका मास्टर्स की टीम ने 5 विकेट के नुकसान पर 183 रन बना लिए हैं। क्रीज पर असेला गुणरत्ने और जीवन मेंडिस मौजूद हैं। 

  • 11:12 PM (IST)
    Posted by Govind Singh

    विनय कुमार ने हासिल किया विकेट

    विनय कुमार ने शानदार अंदाज में अश प्रियरंजन को आउट कर दिया है। उन्होंने मैच में कु 17 रन बनाए। इसी के साथ श्रीलंका मास्टर्स की टीम ने पांच विकेट गंवा दिए हैं और उसने अभी तक 13 ओवर के बाद 5 विकेट के नुकसान पर 125 रन बना  लिए हैं।

  • 10:46 PM (IST)
    Posted by Govind Singh

    10वें ओवर में हासिल कर लिए दो विकेट

    इरफान पठान ने 10वें ओवर में कमाल की गेंदबाजी की है और उन्होंने दो विकेट हासिल किए हैं। उन्होंने कुमार संगकारा और चतुरंगा डि सिल्वा को पवेलियन की राह दिखाई है। श्रीलंका मास्टर्स की टीम ने 10 ओवर के बाद 4 विकेट के नुकसान पर 99 रन बना लिए हैं। 

  • 10:22 PM (IST)
    Posted by Govind Singh

    श्रीलंका मास्टर्स का दूसरा विकेट गिरा

    लहिरू थिरिमाने को तेज गेंदबाज इरफान पठान ने आउट कर दिया है। थिरिमान मैच में सिर्फ 24 रन ही बना पाए हैं। 8 ओवर के बाद श्रीलंका मास्टर्स की टीम ने दो विकेट के नुकसान पर 75 रन बना लिए हैं। 

  • 9:58 PM (IST)
    Posted by Govind Singh

    चार ओवर के बाद श्रीलंका मास्टर्स की टीम का स्कोर

    चार ओवर के बाद श्रीलंका मास्टर्स की टीम ने एक विकेट के नुकसान पर 27 रन बना लिए हैं। क्रीज पर लहिरू थिरिमाने और कुमार संगकारा मौजूद हैं। 

  • 9:57 PM (IST)
    Posted by Govind Singh

    उपुल थरंगा लौटे पवेलियन

    दूसरे ओवर में ही इंडिया मास्टर्स की टीम को सफलता मिल गई है। धवल कुलकर्णी ने उपुल थरंगा को पवेलियन की राह दिखा दी है। वह मैच में सिर्फ 10 रन बनाक पाए। 

  • 9:22 PM (IST)
    Posted by Govind Singh

    श्रीलंका मास्टर्स के लिए सुरंगा लकमल ने हासिल किए दो विकेट

    श्रीलंका मास्टर्स की तरफ से सुरंगा लकमल ने सबसे ज्यादा दो विकेट अपने नाम किए। उनके अलावा इसरू उडाना और चतुरंगा डि सिल्वा ने एक-एक विकेट अपने नाम किया। 

  • 9:20 PM (IST)
    Posted by Govind Singh

    इंडिया मास्टर्स ने बनाया 200 से ज्यादा का स्कोर

    20 ओवर के बाद इंडिया मास्टर्स की टीम ने चार विकेट के नुकसान पर 222 रन बनाए हैं। टीम के लिए यूसुफ पठान, स्टुअर्ट बिन्नी और गुरकीरत सिंह मान ने बेहतरीन बल्लेबाजी की है। यूसुफ ने 56 रन और बिन्नी ने 68 रनों की पारी खेली है। 

  • 9:08 PM (IST)
    Posted by Govind Singh

    युवराज सिंह और यूसुफ पठान की शानदार बल्लेबाजी

    युवराज सिंह और यूसुफ पठान अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं। दोनों बल्लेबाजों खुलकर स्ट्रोक लगा रहे हैं। इंडिया मास्टर्स की टीम ने अभी तक चार विकेट के नुकसान पर 180 रन बना लिए हैं। क्रीज पर युवराज 29 रन और यूसुफ 19 रन बनाकर मौजूद हैं। 

  • 9:07 PM (IST)
    Posted by Govind Singh

    16 ओवर के बाद इंडिया मास्टर्स का स्कोर

    16 ओवर के बाद इंडिया मास्टर्स की टीम ने 4 विकेट के नुकसान पर 150 रन बना लिए हैं। क्रीज पर युवराज सिंह और यूसुफ पठान मौजूद हैं। 

  • 9:06 PM (IST)
    Posted by Govind Singh

    स्टुअर्ट बिन्नी हुए आउट

    स्टुअर्ट बिन्नी अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे। लेकिन वह गेंदबाज इसरू उडाना की गेंद पर आउट हो गए हैं। उन्होंने मैच में कुल 68 रन बनाए। 

  • 8:43 PM (IST)
    Posted by Govind Singh

    13 ओवर के बाद इंडिया मास्टर्स का स्कोर

    13 ओवर के बाद इंडिया मास्टर्स ने 3 विकेट के नुकसान पर 123 रन बना लिए हैं। क्रीज पर स्टुअर्ट बिन्नी 58 रन और युवराज सिंह 3 रन बनाकर मौजूद हैं। 

  • 8:42 PM (IST)
    Posted by Govind Singh

    गुरकीरत मान सिंह हुए आउट

    गुरकीरत मान सिंह बेहतरीन बल्लेबाजी कर रहे थे, लेकिन 44 रन पर आउट हो गए हैं। उनका विकेट चतुरंगा डि सिल्वा ने हासिल किया है। 

  • 8:34 PM (IST)
    Posted by Govind Singh

    स्टुअर्ट बिन्नी ने पूरा किया अर्धशतक

    इंडिया मास्टर्स की टीम के लिए स्टुअर्ट बिन्नी बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं और उन्होंने बेहतरीन अर्धशतक लगाया है। स्टुअर्ट बिन्नी ने 50 रन और गुरकीरत सिंह मान 44 रन बनाए हैं। 

  • 8:28 PM (IST)
    Posted by Govind Singh

    शानदार बल्लेबाजी कर रहे स्टुअर्ट बिन्नी

    इंडिया मास्टर्स की टीम के लिए स्टुअर्ट बिन्नी और गुरकीरत सिंह मान बेहतरीन बल्लेबाजी कर रहे हैं। गुरकीरत ने अभी तक 40 रन और स्टुअर्ट ने 39 रन बना लिए हैं। 

  • 8:27 PM (IST)
    Posted by Govind Singh

    8 ओवर के बाद इंडिया मास्टर्स का स्कोर

    8 ओवर के बाद इंडिया मास्टर्स की टीम ने 2 विकेट के नुकसान पर 87 रन बना लिए हैं। क्रीज पर स्टुअर्ट बिन्नी 38 रन और गुरकीरत मान सिंह 31 रन बनाकर मौजूद हैं। 

  • 8:24 PM (IST)
    Posted by Govind Singh

    7 ओवर के बाद इंडिया मास्टर्स का स्कोर

    मैच में इंडिया मास्टर्स की टीम पहले बल्लेबाजी कर रही है और उसने अभी तक 7 ओवर के बाद 2 विकेट के नुकसान 53 रन बना लिए हैं। क्रीज पर स्टुअर्ट बिन्नी और गुरकीरत सिंह मान मौजूद हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल