1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND U19 vs SA U19: भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका को 8 विकेट से दी मात, सीरीज में बनाई अजेय बढ़त

IND U19 vs SA U19: भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका को 8 विकेट से दी मात, सीरीज में बनाई अजेय बढ़त

 Written By: Hitesh Jha
 Published : Jan 05, 2026 12:27 pm IST,  Updated : Jan 05, 2026 09:08 pm IST

IND U19 vs SA U19: दूसरे यूथ वनडे मैच में इंडिया अंडर-19 टीम ने साउथ अफ्रीका की अंडर-19 टीम को 8 विकेट से धूल चटाई।

IND U19 vs SA U19- India TV Hindi
इंडिया अंडर19 बनाम साउथ अफ्रीका अंडर 19 Image Source : X@BCCI/PROTEASMENCSA

IND U19 vs SA U19: इंडिया अंडर-19 टीम ने साउथ अफ्रीका दौरे पर यूथ ODI सीरीज जीत ली है। दूसरे ODI मैच में भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीकी टीम को डकवर्थ लुईस नियम के तहत 8 विकेट से हराकर 2-0 की अजेय बढ़त बनाई। बेनोनी के विलोमूर पार्क में खेले गए इस मैच में साउथ अफ्रीका की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए साउथ अफ्रीकी टीम 49.3 ओवरों में 245 रनों पर ढेर हो गई। किशन कुमार ने 4 विकेट अपने नाम किए। इसके जवाब में भारत ने खराब मौसम और बारिश के बाद मिले संशोधित 174 रन के टारगेट को 2 विकेट खोकर 24वें ओवर में हासिल कर लिया। कप्तान वैभव सूर्यवंशी ने शानदार 68 रन बनाए। वेदांत त्रिवेदी ने 31 और अभिज्ञान कुंडू 48 रन बनाकर नाबाद लौटे।

 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल