IND vs AUS 2nd T20I Highlights: भारत और ऑस्ट्रोलिया के बीच खत्म हुए दूसरे टी20 को टीम इंडिया ने 6 विकेट से अपने नाम किया। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने बोर्ड पर 8 ओवरों में 5 विकेट खोकर 90 रन बनाए थे। जवाब में टीम इंडिया ने 7.2 ओवरों में ही इस टारगेट का पीछा कर लिया। टीम इंडिया के जीत के हीरो रोहित शर्मा रहे जिन्होंने नाबाद 46 रनों की एक शानदार पारी खेली। ये सीरीज अब 1-1 से बराबरी पर है और निर्णायक मुकाबला हैदराबाद में रविवार को खेला जाएगा।