1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs AUS: मेलबर्न के मैदान पर किसका पलड़ा है भारी, भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच अब तक यहां खेले गए हैं 4 मैच

IND vs AUS: मेलबर्न के मैदान पर किसका पलड़ा है भारी, भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच अब तक यहां खेले गए हैं 4 मैच

 Written By: Abhishek Pandey @anupandey29
 Published : Oct 30, 2025 04:09 pm IST,  Updated : Oct 30, 2025 04:09 pm IST

IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच में खेली जा रही 5 मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला 31 अक्टूबर को मेलबर्न के मैदान पर खेला जाएगा, जहां पर अब तक दोनों टीमों के बीच में 4 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले जा चुके हैं।

IND vs AUS- India TV Hindi
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया Image Source : AP

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच में खेली जा रही 5 मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला कैनबरा के मनुका ओवल के मैदान पर खेला गया, जो बारिश के चलते रद्द हो गया। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया था, जिसके बाद भारतीय पारी के 9.4 ओवर्स का ही खेल हो सका और फिर बारिश शुरू होने की वजह से मुकाबले को बाद में रद्द कर दिया गया। अब दोनों टीमों के बीच में इस सीरीज का दूसरा टी20 मैच ऐतिहासिक मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा, जहां पर दोनों टीमों के बीच में अब तक 4 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले जा चुके हैं, ऐसे में यहां पर किसका पलड़ा भारी है हम आपको इसके बारे में बताने जा रहे हैं।

भारतीय टीम का मेलबर्न में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बेहतर रिकॉर्ड

मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड की गिनती वर्ल्ड क्रिकेट के ऐतिहासिक मैदानों में की जाती है। इस मैदान की बाउंड्री काफी बड़ी होने की वजह से प्लेयर्स के लिए बड़ा शॉट खेलना कभी आसान काम नहीं रहा है। वहीं भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच में मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में टी20 इंटरनेशनल में हेड टू हेड रिकॉर्ड को लेकर बात की जाए तो दोनों टीमों के बीच में अब तक 4 मैच यहां पर खेले गए हैं, जिसमें भारतीय टीम ने जहां 2 मैचों को अपने नाम किया है तो वहीं मेजबान ऑस्ट्रेलिया सिर्फ एक मुकाबले को जीतने में सफल हो सकी है, जबकि एक मैच बारिश के चलते रद्द हो गया था। मेलबर्न के मैदान पर भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच साल 2008 में पहली बार टी20 मैच हुआ था, जिसे ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 8 विकेट से अपने नाम किया था। वहीं इसके बाद साल 2012 और 2016 में खेले गए टी20 मैच में भारतीय टीम जीत हासिल करने में कामयाब हुई थी जबकि साल 2018 में हुआ मैच बारिश के चलते रद्द हो गया था।

टीम इंडिया ने अब तक खेले यहां कुल 6 मैच

भारतीय टीम का ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में अब तक टी20 इंटरनेशनल में बेहतरीन रिकॉर्ड देखने को मिला है, जिसमें उन्होंने मेजबान टीम के खिलाफ जहां 4 मैच खेले हैं तो इसके अलावा जिम्बाब्वे और पाकिस्तान की टीम के खिलाफ भी यहां पर मुकाबला खेला है। इन दोनों ही मैचों के टीम इंडिया अपने नाम करने में कामयाब रही है। ऐसे में भारतीय टीम ने यहां पर खेले कुल 6 मैचों में से चार में जीत हासिल की है, जबकि सिर्फ एक मुकाबले में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। वहीं दूसरे तरफ ऑस्ट्रेलिया को लेकर बात की जाए तो उन्होंने मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर अब तक 15 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं, जिसमें 9 को जीतने में कामयाब हुए तो वहीं 5 मैचों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है।

ये भी पढ़ें

जसप्रीत बुमराह के पास स्पेशल 'शतक' लगाने का मौका, ऐसा करने वाले बनेंगे सिर्फ दूसरे भारतीय

IND vs AUS: कब होगा भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया दूसरा टी20 मुकाबला, ये है मैच शुरू होने का वक्त

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल