1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs AUS 3rd T20I: भारतीय टीम ने तीसरा टी20 किया 5 विकेट से अपने नाम, वाशिंगटन सुंदर ने खेली शानदार पारी

IND vs AUS 3rd T20I: भारतीय टीम ने तीसरा टी20 किया 5 विकेट से अपने नाम, वाशिंगटन सुंदर ने खेली शानदार पारी

 Written By: Abhishek Pandey @anupandey29
 Published : Nov 02, 2025 12:54 pm IST,  Updated : Nov 02, 2025 05:19 pm IST

IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होबार्ट के मैदान पर खेले गए 5 टी20 मैचों की सीरीज के तीसरे मुकाबले को टीम इंडिया 5 विकेट से अपने नाम करने में कामयाब रही। इस मैच में वाशिंगटन सुंदर के बल्ले से नाबाद 49 रनों की पारी देखने को मिली।

भारत बनाम...- India TV Hindi
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, तीसरा टी20 मैच Image Source : BCCI/X

India vs Australia 3rd T20I: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला बेलेरिव ओवल मैदान पर खेला गया जिसे टीम इंडिया 5 विकेट से अपने नाम करने में कामयाब रही। इसी के साथ अब ये सीरीज 1-1 की बराबरी पर आ गई है। इस मैच में भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया था, जिसके बाद मेजबान ऑस्ट्रेलियाई टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर्स में 6 विकेट के नुकसान पर 186 रनों का स्कोर बनाया है। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से टिम डेविड ने 74 रनों की तो वहीं मार्कस स्टोइनिस के बल्ले से 64 रनों की बेहतरीन पारी देखने को मिली। भारतीय टीम की तरफ से गेंदबाजी में अर्शदीप सिंह ने 3 विकेट हासिल किए तो वहीं वरुण चक्रवर्ती 2 जबकि शिवम दुबे एक विकेट लेने में कामयाब रहे।

टारगेट का पीछा करते हुए टीम इंडिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी, जिसमें उन्होंने अपना पहला विकेट 33 के स्कोर पर अभिषेक शर्मा के रूप में गंवा दिया था। एक समय टीम इंडिया 111 के स्कोर पर चार विकेट गंवा चुकी थी, जिसके बाद एक छोर से वाशिंगटन सुंदर ने पारी को संभालने के साथ 23 गेंदों में नाबाद 49 रनों की पारी खेली और टीम को इस मैच में जीत दिलाकर वापस लौटे। अब भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला 6 नवंबर को खेला जाएगा।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल