1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs AUS: भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच कब और कहां खेला जाएगा चौथा टी20 मैच? जानें फ्री में कैसे देखें

IND vs AUS: भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच कब और कहां खेला जाएगा चौथा टी20 मैच? जानें फ्री में कैसे देखें

 Written By: Mohid Khan
 Published : Nov 29, 2023 04:45 pm IST,  Updated : Nov 29, 2023 04:47 pm IST

IND vs AUS 4th T20I: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज का चौथा मैच एक दिसंबर को खेला जाएगा। इस सीरीज में टीम इंडिया फिलहाल 2-1 से आगे चल रही है।

IND VS AUS- India TV Hindi
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया Image Source : GETTY

IND vs AUS 4th T20I Match: टीम इंडिया के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने काफी शानदार वापसी की है। सीरीज के शुरुआती दो मैचों में टीम इंडिया ने बाजी मारी थी। वहीं, तीसरा मैच ऑस्ट्रेलिया के नाम रहा। ऐसे में सीरीज का चौथा मैच काफी रोमांचक रहने वाला है। ऑस्ट्रेलिया को सीरीज में बने रहने के लिए चौथा मैच भी हर हाल में जीतना होगा। वहीं, टीम इंडिया इस मैच को अपने नाम कर लेती है तो सीरीज पर उसका कब्जा हो जाएगा। 

कब और कहां खेला जाएगा चौथा टी20 मैच? 

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का चौथा मैच रायपुर  शहर में खेला जाएगा। दोनों टीमें शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में में आमने-सामने होंगी। ये मैच एक दिसंबर को शाम 7 बजे से खेला जाएगा। बता दें इस मैदान पर ये पहला इंटरनेशनल टी20 मैच होगा। इससे पहले यहां 1 वनडे मैच खेला गया है। जिसमें टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 8 विकेट से हराया था। 

फ्री में कैसे देखें ये मैच? 

भारत-ऑस्ट्रेलिया टी20 सीरीज को स्पोर्ट्स-18 और कलर्स सिनेप्लेक्स पर ब्रॉडकास्ट किया जा रहा है। वहीं, डीडी फ्री डिश इस्तेमाल करने वाले दर्शक डीडी स्पोर्ट्स पर फ्री में मैच देख सकते हैं। वहीं, इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग आप जियो सिनेमा एप पर देख सकते हैं, जो बिल्कुल फ्री है। 

टी20 सीरीज के लिए भारत की टीम:

 
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), श्रेयस अय्यर  (उपकप्तान), ऋतुराज गायकवाड़, ईशान किशन, यशस्वी जयसवाल, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, आवेश खान, मुकेश कुमार। 

टी20 सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम: 

मैथ्यू वेड (कप्तान), जेसन बेहरेनडॉर्फ, टिम डेविड, बेन ड्वारशुइस, नाथन एलिस, क्रिस ग्रीन, आरोन हार्डी, ट्रैविस हेड, बेन मैकडरमोट, जोश फिलिप, तनवीर संघा, मैट शॉर्ट, केन रिचर्डसन। 

मैच हारकर भी टीम इंडिया ने तोड़ दिया ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, ऑस्ट्रेलिया को छोड़ा पीछे

हुआ बड़ा ऐलान, T20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद इस देश के साथ सीरीज खेलेगा भारत

 

 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल