1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs AUS : अभिषेक मनु सिंघवी का बड़ा बयान, बोले- उमरान मलिक को वापस लाओ

IND vs AUS : अभिषेक मनु सिंघवी का बड़ा बयान, बोले- उमरान मलिक को वापस लाओ

 Published : Sep 21, 2022 03:16 pm IST,  Updated : Sep 21, 2022 03:19 pm IST

IND vs AUS : उमरान मलिक ने आईपीएल 2022 में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलते हुए अच्छा प्रदर्शन किया था।

Umran Malik - India TV Hindi
Umran Malik Image Source : PTI

Highlights

  • भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया सीरीज के पहले ही मैच में टीम इंडिया को लगा झटका
  • टीम इंडिया के प्रदर्शन के बाद कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने किया ट्वीट
  • उमरान मलिक को टी20 विश्व कप 2022 की टीम में नहीं शामिल किया गया है

IND  vs AUS T20I Series : भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही टी20 सीरीज का पहला मैच टीम इंडिया हार गई है। पहला ही मैच हारने से भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा है। हालांकि अभी सीरीज के दो और मैच बचे हुए हैं और टीम इंडिया सीरीज में वापसी कर सकती है। इस बीच ऑस्ट्रेलिया से हार के बाद टीम इंडिया और कप्तान रोहित शर्मा की खूब आलोचना हो रही है। भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया सीरीज के लिए जिस टीम को खेलाया गया है, वही टीम इंडिया टी20 विश्व कप 2022 में भी खेलेगी। भारतीय टीम ने जिस तरह का प्रदर्शन इस मैच में किया है, उससे साफ है कि भारतीय टीम को विश्व कप 2022 में दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है। इस बीच टीम इंडिया के प्रदर्शन के बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री अभिषेक मनु सिंघवी ने भी एक ट्वीट किया है, जो सोशल मीडिया पर खूब पढ़ा और पसंद किया जा रहा है। 

Umran Malik and Rahul Dravid
Image Source : PTIUmran Malik and Rahul Dravid

अभिषेक मनु सिंघवी ने अपने ट्वीट में क्या लिखा 

टी20 विश्व कप इसी साल अक्टूबर से लेकर नवंबर तक ऑस्ट्रेलिया में खेला जाना है। इसके लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है। करीब करीब वही टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी खेल रही है। इस बीच पूर्व केंद्रीय मंत्री अभिषेक मनु सिंघवी ने एक ट्वीट किया है, उसमें लिखा है कि टीम इंडिया को इस बात का ध्यार रखना चाहिए कि उन्हें टी20 विश्व कप में जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी की जरूरत है। भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया में उसी तरह की पिच और मैदान मिलेंगे, जैसा मैदान मोहाली में था। इसके लिए अतिरिक्त गति की जरूरत है। अभिषेक मनु सिंघवी ने ये भी कहा कि किसी भी सूरत में उमरान मलिक को टीम इंडिया में वापस लाया जाना चाहिए। 

उमरान मलिक को नहीं मिली है टीम इंडिया में जगह 
बता दें कि उमरान मलिक ने आईपीएल 2022 में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलते हुए अच्छा प्रदर्शन किया था। उन्होंने अपनी स्पीड और लाइन से सभी को चौंका दिया था। इसी के बाद उनका सेलेक्शन टीम इंडिया के लिए हुआ और वे भारतीय टीम के लिए डेब्यू करने में भी कामयाब रहे। लेकिन टी20 विश्व कप 2022 की टीम में उन्हें शामिल नहीं किया गया। इतना ही नहीं उन्हें ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज के लिए भी उन्हें भारतीय टीम में शामिल नहीं किया गया है। जब टीम इंडिया का ऐलान किया था, तब भी सोशल मीडिया पर उमरान मलिक को टीम मे शामिल न करने को लेकर काफी आलोचना हुई थी। उमरान मलिक लगातार 150  किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तर से गेंदबाजी करने की क्षमता रखते हैं और उनकी यार्कर गेंदे काफी घातक होती हैं। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल