1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs AUS: अंतिम मुकाबले में होगा फैसला, जानें कैसे बनाएं इस मैच की Dream 11 टीम

IND vs AUS: अंतिम मुकाबले में होगा फैसला, जानें कैसे बनाएं इस मैच की Dream 11 टीम

 Written By: Rishikesh Singh
 Published : Mar 08, 2023 08:34 pm IST,  Updated : Mar 08, 2023 08:34 pm IST

IND vs AUS Dream 11 Prediction: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथा टेस्ट मैच गुरुवार को खेला जाएगा। इस मैच से पहले जानें ड्रीम 11 टीम में किन खिलाड़ियों को शामिल करें।

IND vs AUS Dream 11 Prediction- India TV Hindi
IND vs AUS Dream 11 Prediction Image Source : GETTY

IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरीज का अंतिम मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। सीरीज में खेले गए तीन मैचों के बाद टीम इंडिया 2-1 से आगे है। टीम इंडिया को तीसरे मैच में हार का सामना करना पड़ा था। जिसके बाद उनके लिए सीरीज का चौथा मैच जीतना बेहद अहम हो गया है। भारत को WTC के फाइनल में डायरेक्ट एंट्री पाने के लिए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथा टेस्ट मैच जीतना होगा। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला गुरुवार सुबह 9.30 बजे से खेला जाएगा। चौथे टेस्ट मैच में पिच को देखते हुए टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा अपनी प्लेइंग 11 में कुछ बदलाव कर सकते हैं। ऐसे में अपनी ड्रीम 11 टीम बनाते वक्त इन बातों का ध्यान रखे।

भारत और ऑस्ट्रेलिया दोनों ही टीमों में कई स्टार खिलाड़ी मौजूद हैं। ऐसे में अगर आप इस मैच के लिए फैंटेसी टीम बनाना चाह रहे हैं तो आइए मैच से पहले उन खिलाड़ियों की लिस्ट पर एक नजर डालें जिन्हें आप अपनी टीम में शामिल कर एक परफेक्ट ड्रीम 11 बना सकते हैं।  

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया चौथे टेस्ट मैच की Dream 11 टीम

  • विकेटकीपर - एलेक्स कैरी
  • बल्लेबाज - विराट कोहली, रोहित शर्मा, स्टीव स्मिथ, चेतेश्वर पुजारा, मार्नस लाबुशेन
  • ऑलराउंडर - रविंद्र जडेजा, आर अश्विन
  • गेंदबाज - नाथन लायन, मिचेल स्टार्क, मोहम्मद सिराज 

कप्तान- रविंद्र जडेजा

उपकप्तान - नाथन लायन

टेस्ट सीरीज के लिए दोनों टीमों के स्क्वॉड

भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएस भरत (विकेटकीपर), इशान किशन (विकेटकीपर), आर अश्विन, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, उमेश यादव, जयदेव उनादकट, सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जडेजा

ऑस्ट्रेलिया: स्टीव स्मिथ (कप्तान), एश्टन एगर, स्कॉट बोलैंड, एलेक्स केरी, कैमरन ग्रीन, पीटर हैंड्सकॉम्ब, ट्रेविस हेड, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुसेन, नाथन लियोन, लांस मॉरिस, टॉड मर्फी, मैथ्यू रेनशॉ, मिचेल स्टार्क, मिचेल स्वेपसन

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल