India tour of Australia: भारतीय महिला क्रिकेट टीम का आज यानी 15 फरवरी से ऑस्ट्रेलिया दौरे का आगाज होने जा रहा है। भारतीय महिला टीम इस दौरे पर मेजबान टीम के खिलाफ तीन T20 इंटरनेशनल, तीन ODI और एकमात्र टेस्ट मैच खेलेंगी। क्रिकेट फैंस के लिए यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या भारत ऑस्ट्रेलिया की धरती पर कमाल दिखा पाता है या मेजबान टीम अपना दबदबा कायम रखती है।
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सबसे पहले T20I सीरीज खेली जाएगी। तीन T20I मैच 15, 19 और 21 फरवरी को खेले जाएंगे। इसके बाद 24 फरवरी, 27 फरवरी और 1 मार्च को तीन ODI मैच होंगे। वहीं, इकलौता टेस्ट मैच 6 मार्च से शुरू होगा। भारतीय T20 और ODI टीम की कप्तानी हरमनप्रीत कौर करेंगी, जबकि स्मृति मंधाना उपकप्तान होंगी। टीम में शेफाली वर्मा, रेणुका ठाकुर, दीप्ति शर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष जैसे कई स्टार खिलाड़ी शामिल हैं।
T20I सीरीज में ऑस्ट्रेलियाई टीम की कप्तानी सोफी मोलिनक्स के हाथों में होगी, जबकि ODI टीम का नेतृत्व एलिसा हीली करेंगी। ऑस्ट्रेलियाई टीम में एलिस पेरी, बेथ मूनी, एशले गार्डनर, ताहलिया मैक्ग्रा जैसे अनुभवी खिलाड़ी मौजूद हैं।
एकमात्र टेस्ट- 6 मार्च से पर्थ में शुरू होगा
भारत और ऑस्ट्रेलिया महिला टीम के बीच इस सीरीज का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्टस नेटवर्क (Star Sports Network) पर किया जाएगा। वहीं लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार (JioHotstar) ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगी।
भारत: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), शैफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, जेमिमा रोड्रिग्स, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), अमनजोत कौर, वैष्णवी शर्मा, क्रांति गौड़, श्री चरणी, रेणुका सिंह ठाकुर, भारती फुलमाली, स्नेह राणा, अरुंधति रेड्डी, श्रेयंका पाटिल, जी कमलिनी।
ऑस्ट्रेलिया: सोफी मोलिनेक्स (कप्तान), फोएबे लिचफील्ड, एलिस पेरी, बेथ मूनी (विकेटकीपर), जॉर्जिया वोल, एनाबेल सदरलैंड, एश्ले गार्डनर, ताहलिया मैकग्राथ, किम गार्थ, मेगन शुट्ट, डार्सी ब्राउन, ग्रेस हैरिस, निकोला कैरी, जॉर्जिया वेयरहम।
IND vs PAK: कोलंबो से पहले बैंकॉक में भिड़ेंगे भारत-पाकिस्तान, जानिए कब और कैसे देख पाएंगे LIVE
IND vs PAK: भारत-पाकिस्तान मुकाबले में बारिश बनेगी विलेन? सामने आई कोलंबो की वेदर रिपोर्ट
संपादक की पसंद