भारतीय महिला क्रिकेट आगामी वनडे वर्ल्ड कप से पहले घर पर डिफेंडिंग चैंपियन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेल रही है, जिसके पहले मुकाबले में उन्हें 8 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। वहीं दोनों टीमों के बीच इस वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला मुल्लानपुर के स्टेडियम में 17 सितंबर को खेला जा रहा है, जिसमें मैच से ठीक पहले टीम इंडिया के लिए एक बुरी खबर सामने आई। भारतीय महिला टीम की स्टार खिलाड़ी जेमिमा रोड्रिग्ज इस सीरीज के बाकी बचे मुकाबलों से अब पूरी तरह बाहर हो गई हैं, जिसमें बीसीसीआई की तरफ से उनकी जगह पर रिप्लेसमेंट का ऐलान भी कर दिया गया है।
जेमिमा की जगह पर तेजल हसब्निस को मिली जगह
ऑस्ट्रेलिया महिला टीम के खिलाफ पहले वनडे मैच में जेमिमा का बल्ले से कोई खास प्रदर्शन देखने को नहीं मिला था, जिसमें वह 26 गेंदों में सिर्फ 18 रन ही बनाने में कामयाब हो सकी। वहीं दूसरे वनडे मैच से ठीक पहले बीसीसीआई की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार जेमिमा को वायरल बुखार हो गया है, जिसके बाद वह बीसीसीआई की मेडिकल टीम की देखरेख में हैं। ऐसे में उनकी जगह पर बाकी 2 वनडे मैचों के लिए तेजल हसब्निस को स्क्वाड में शामिल करने का फैसला लिया गया है। वनडे वर्ल्ड कप से ठीक पहले टीम इंडिया के लिए तैयारियों के नजरिए से ये सीरीज काफी अहम रहने वाली है, जिसमें जेमिमा के प्रदर्शन पर भी सभी की नजरें थी।
भारतीय टीम ने दूसरे वनडे में किए 2 बदलाव
भारत और ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे वनडे मैच में टीम इंडिया टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी कर रही है। भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस के समय टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में 2 बदलाव का ऐलान किया जिसमें रेणुका सिंह और अरुंधती रेड्डी को जगह मिली है। वहीं ऑस्ट्रेलिया की टीम ने भी इस मैच के लिए अपनी प्लेइंग 11 में 2 बदलाव किए हैं और उन्होंने डार्सी ब्राउन और जॉर्जिया वॉल को शामिल किया है।
ये भी पढ़ें
IND W vs AUS W Live Cricket score: भारत की बल्लेबाजी, यहां देखें मैच का पूरा लाइव स्कोर