1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND W vs AUS W: भारत ने ऑस्ट्रेलिया को दी पटखनी, सीरीज में हासिल की 1-1 की बराबरी

IND W vs AUS W: भारत ने ऑस्ट्रेलिया को दी पटखनी, सीरीज में हासिल की 1-1 की बराबरी

 Published : Sep 17, 2025 01:05 pm IST,  Updated : Sep 17, 2025 10:39 pm IST

IND W vs AUS W: भारतीय महिला क्रिकेट टीम और ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला आज चंडीगढ़ में खेला गया। इस मैच में टीम इंडिया ने धमाकेदार जीत दर्ज की।

IND W vs AUS W- India TV Hindi
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया Image Source : PTI

India W vs Australia W: भारतीय क्रिकेट टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 292 रन बनाए। इसके बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम सिर्फ 190 रनों पर ही सिमट गई। भारतीय टीम की तरफ से स्मृति मंधाना ने दमदार बल्लेबाजी का नमूना पेश किया। उन्होंने 117 रनों की पारी खेली। उनके अलावा क्रांति गौड ने तीन विकेट हासिल किए। भारतीय टीम ने 3 मैचों की सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली है।

ऑस्ट्रेलिया महिला की प्लेइंग इलेवन: एलिसा हीली (विकेट कीपर/कप्तान), जॉर्जिया वोल, एलिस पेरी, बेथ मूनी, एनाबेल सदरलैंड, एशले गार्डनर, ताहलिया मैकग्राथ, जॉर्जिया वेयरहैम, अलाना किंग, डार्सी ब्राउन, मेगन शुट्ट। 

भारत महिला की प्लेइंग इलेवन: स्मृति मंधाना, प्रतिका रावल, हरलीन देयोल, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष, स्नेह राणा, अरुंधति रेड्डी, राधा यादव, रेणुका सिंह ठाकुर, क्रांति गौड़।

 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल