1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. Video: केएल राहुल ने आखिरकार जीता फैंस का दिल, मैदान पर बाज की तरह उड़ लपक लिया शानदार कैच

Video: केएल राहुल ने आखिरकार जीता फैंस का दिल, मैदान पर बाज की तरह उड़ लपक लिया शानदार कैच

 Written By: Rishikesh Singh
 Published : Mar 17, 2023 04:39 pm IST,  Updated : Mar 17, 2023 04:52 pm IST

IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ केएल राहुल ने ऐसा कैच पकड़ा जिसे देख फैंस हैरान हो गए। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

KL Rahul, IND vs AUS- India TV Hindi
केएल राहुल Image Source : TWITTER

IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पहले गेंदबाजी करते हुए टीम इंडिया के गेंदबाजों ने ऑस्ट्रेलियाई टीम के नाक में दमकर दिया। इसी बीच केएल राहुल ने अपने एक कैच से सभी को हैरान कर फैंस का दिल जीत लिया। केएल राहुल ने मैच के 13वें ओवर की दूसरी गेंद पर एक ऐसा कैच पकड़ा जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

बाज की तरह उड़े केएल राहुल

इस सीरीज के शुरू होने से पहले केएल राहुल के खिलाने को लेकर कई सवाल किए जा रहे थे। लेकिन इस मैच में लिए गए एक शानदार कैच के बाद यही सवाल तारीफ में बदल गए। सोशल मीडिया पर फैंस इस कैच के वीडियो को पोस्ट कर केएल राहुल के लिए अच्छे कैपशन लिख रहे हैं। कप्तान हार्दिक पांड्या मैच के 13वें ओवर को फेकने के लिए आएं। ऑस्ट्रेलियाई टीम उस वक्त मजबूत स्थिति में नजर आ रही थी। ओवर की तीसरी गेंद पर ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ ने शॉट खेलना चाहा लेकिन गेंद बल्ले का किनारा ले लिया और विकेट के पीछे केएल राहुल ने उस गेंद को बाज की तरह उड़ कर लपक लिया।

अब तक मैच का हाल

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे वनडे मैच की बात करे तो टीम इंडिया का पलड़ा इस मुकाबले में भारी लग रहा है। भारतीय टीम ने 188 के स्कोर तक ऑस्ट्रेलिया को ऑलआउट कर दिया हैं। भारत की ओर से मोहम्मद शमी ने शानदार गेंदबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को रन बनाने नहीं दिया और एक के बाद एक ऑस्ट्रेलिया के तीन विकेट झटक लिए। मोहम्मद सिराज ने भी 3 विकेट लिए और रवींद्र जडेजा ने भी 2, वहीं हार्दिक पांड्या और कुलदीप यादव को एक सफलता हाथ लगी। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल