IND vs AUS 2nd ODI: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही वनडे सीरीज का दूसरा मैच भी टीम इंडिया हार गई है। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 264 रन बनाए थे। इसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने 46.2 ओवर में 8 विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया।