1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs AUS: विराट कोहली ने की रिकी पोंटिंग की बराबरी, ODIs में अभी भी ये खिलाड़ी टॉप पर

IND vs AUS: विराट कोहली ने की रिकी पोंटिंग की बराबरी, ODIs में अभी भी ये खिलाड़ी टॉप पर

 Published : Mar 04, 2025 04:56 pm IST,  Updated : Mar 04, 2025 04:56 pm IST

विराट कोहली ने अब रिकी पोंटिंग की बराबरी कर ली है। रवींद्र जडेजा की बॉल पर जैसे ही उन्होंने जोश इंग्लिस का कैच पकड़ा वे उनकी बरा​बरी पर पहुंच गए। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का सेमीफाइनल मुकाबला दुबई में जारी है।

virat kohli- India TV Hindi
विराट कोहली Image Source : PTI

IND vs AUS Virat Kohli Record: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का सेमीफाइनल जारी है। इस मुकाबले में भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीमें आमने सामने हैं। इस बीच भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग की बरा​बरी कर ली है। विराट कोहली जब भी मैदान में उतरते हैं तो कोई ना कोई रिकॉर्ड उनके निशाने पर होता ही है, इस बार भी ऐसा ही कुछ था। अभी तो उन्होंने पोंटिंग की बराबरी की है, उम्मीद है कि जल्द ही वे उन्हें पीछे भी छोड़ देंगे। लेकिन इसके बाद भी श्रीलंका के पूर्व कप्तान नंबर वन की कुर्सी पर काबिज हैं और उन्हें पीछे छोड़ पाना कोहली के लिए भी आसान काम नहीं होगा। 

महेला जयवर्धने ने लिए हैं वनडे में सबसे ज्यादा विकेट

दरअसल वनडे क्रिकेट में बतौर फील्डर सबसे ज्यादा कैच लेने वाले खिलाड़ी श्रीलंका के महेला जयवर्धने हैं। उन्होंने अपने वनडे करियर में कुल 218 कैच लपके हैं। वे 200 से ज्यादा कैच लेने वाले दुनिया के अकेले खिलाड़ी हैं। इसके बाद दूसरे नंबर पर रिकी पोंटिंग हैं। उन्होंने वनडे में 160 कैच लिए हैं और अब विराट कोहली ने भी 160 कैच पूरे कर लिए हैं। एक और कैच लेते ही कोहली पोंटिंग को पीछे छोड़ देंगे। हाल ही में विराट कोहली ने भारत के ही कप्तान रहे मोहम्मद अजहरुद्दीन के 156 कैचों को पीछे छोड़ने का काम किया था। यहां ध्यान रखिएगा कि हम विकेट कीपर्स की बात नहीं कर रहे हैं, मैदान में बाकी जगह ​फील्डिंग करने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट का हम जिक्र कर रहे हैं। 

जोश इंग्लिस का कैच लेकर की ​कोहली ने पोंटिंग की बराबरी

विराट कोहली ने आज रवींद्र जडेजा की बॉल पर जोश इंग्लिस का कैच लपका और उनकी पारी का अंत करने के साथ ही रिकी पोंटिंग की बराबरी कर ली। जोश इंग्लिस ने 12 बॉल पर 11 रनों की एक छोटी पारी खेली। जब जोश इंग्लिस आउट हुए तब ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 144 रन था। लेनिक दूसरे छोर पर कप्तान स्टीव स्मिथ टिके हुए थे। उन्हें ऐलेक्स कैरी का साथ मिला और रन फिर से बनने शुरू हो गए। 

टीम इंडिया के पास फाइनल में जाने का मौका

भारत और ऑस्ट्रेलिया के लिए ये मैच काफी ज्यादा अहम है। जो टीम आज का मैच जीतेगी, वो 9 मार्च को चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल खेलेगी, वहीं हारने वाली टीम का सफर आईसीसी के इस टूर्नामेंट में यहीं पर समाप्त हो जाएगा। करीब आठ साल बाद चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन किया जा रहा है। जिसकी मेजबानी तो पाकिस्तान के पास है, लेकिन भारतीय टीम अपने मुकाबले दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेल रही है। 

यह भी पढ़ें 

वरुण चक्रवर्ती ने किया अद्भुत कारनामा, वनडे में ट्रेविस हेड का पहली बार हुआ ऐसा हाल

पाकिस्तान क्रिकेट में आया भूचाल, मोहम्मद रिजवान से छिनी कप्तानी, बाबर आजम भी टीम से बाहर

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल