1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs AUS: नाथन लायन ने दिया अटपटा बयान, कहा चौथे टेस्ट में इंदौर से बेहतर गेंदबाजी हुई

IND vs AUS: नाथन लायन ने दिया अटपटा बयान, कहा चौथे टेस्ट में इंदौर से बेहतर गेंदबाजी हुई

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Mar 11, 2023 11:44 pm IST,  Updated : Mar 11, 2023 11:44 pm IST

IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया के स्पिन गेंदबाज नाथन लायन ने तीसरे दिन के खेल के बाद एक बड़ा बयान दे दिया है।

IND vs AUS, Nathan Lyon - India TV Hindi
Nathan Lyon Image Source : GETTY

IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरीज का चौथा मुकाबला अहमदाबाद में खेला जा रहा है। इस मैच में टीम इंडिया ने शानदार वापसी की है। मैच के तीसरे दिन टीम इंडिया ने 3 विकेट के नुकसान पर 289 रन बना लिए है। भारतीय बल्लेबाजों ने इस मैच में ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाजों को जमकर धोया है। इसके बावजूद ऑस्ट्रेलिया के नाथन लायन को लगता है कि उन्होंने इस मैच में अब तक अच्छी गेंदबाजी की है। उन्होंने यहां तक की कह दिया कि इंदौर के मुकाबले इस मैच में उनका प्रदर्शन अच्छा रहा है। 

क्या बोले लायन

नाथन लायन ने इस मैच के तीसरे दिन भले ही 30 ओवर डालने के बाद भी एक विकेट ही हासिल किया हो लेकिन उन्हें लगता है कि भारत की पहली पारी के दौरान उनका प्रयास इंदौर के मुकाबले ज्यादा अच्छा था। जहां उन्होंने स्पिन पिच पर टीम इंडिया के 11 विकेट लिए थे। लियोन ने दिन का खेल खत्म होने के बाद कहा कि यह संयम रखने वाला मैच है। उन्हें लगता है कि उन्होंने आज इंदौर से बेहतर गेंदबाजी की। उन्होंने आगे कहा कि अहमदाबाद की पिच पर अपने बेसिक्स के अनुसार ज्यादा लंबे समय तक अच्छी गेंदबाजी करनी थी। 

उन्हें लगता है कि इस तरह के टेस्ट मैच का नतीजा अंतिम आधे घंटे में तय होता है और अभी यह मैच बराबरी पर चल रहा है। अनुभवी ऑफ स्पिनर ने कहा कि उन्हें लगता है कि यह मैच अभी बराबरी पर हैं, वह जानते हैं कि भारत में मैच काफी तेजी से बदल सकता है इसलिए यहां पर लंबे समय तक संयम बरतने की बात है। उप महाद्वीपीय हालात में काली मिट्टी लाल मिट्टी की तुलना में ज्यादा समय तक जुड़ी दिखती है और यहां पर उन्होंने यही चीज सीखा है। स्पिनरों को हिट करने के लिए ज्यादा पैरों के निशान नहीं हैं। लियोन को भरोसा है कि इस मैच का नतीजा निकलेगा जिसमें अभी दो दिन का खेल बचा है।

पांचवें दिन तक चल सकता है मैच

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा यह मैच अभी बराबरी पर है। दोनों टीमों के बीच इस मैच का नतीजा किसी भी ओर मुड़ सकता है। मैच की स्थिति को देखते हुए माना जा रहा है कि यह मैच पांचवें दिन तक चल सकता है। भारत को WTC के फाइनल में जाने के लिए यह मैच जीतना होगा। वरना श्रीलंका और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे टेस्ट मैच में न्यूजीलैंड की टीम एक भी मैच ड्रॉ करवा देती है तो भारत WTC के फाइनल में पहुंच जाएगा।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल