भारतीय टीम को 19 अक्टूबर से ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलनी है, जिसका पहला मैच पर्थ के स्टेडियम में खेला जाएगा। इस सीरीज के शुरू होने का इंतजार सभी क्रिकेट फैंस काफी बेसब्री से कर रहे हैं और इसी के लेकर ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस का भी बयान सामने आया है। टीम इंडिया के 2 सुपरस्टार खिलाड़ी रोहित शर्मा और विराट कोहली तीन मैचों की वनडे सीरीज में खेलते हुए दिखाई देंगे, जिन्होंने अपना आखिरी इंटरनेशनल मुकाबला साल 2025 की शुरुआत में चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल मैच के तौर पर खेला था। पैट कमिंस जो चोटिल होने की वजह से इस वनडे सीरीज में नहीं खेल रहे हैं उन्होंने रोहित और कोहली को लेकर सीरीज शुरू होने से पहले बड़ी भविष्यवाणी भी की है।
रोहित और कोहली आखिरी बार ऑस्ट्रेलिया दौरे पर दिख सकते हैं खेलते हुए
ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए जब टीम इंडिया की स्क्वाड का ऐलान किया गया तो उसमें शुभमन गिल को इस फॉर्मेट में नया चयनकर्ताओं ने नियुक्त किया। इसके बाद से रोहित शर्मा के वनडे फॉर्मेट में भविष्य को लेकर लगातार चर्चा देखने को मिल रही है। वहीं अब पैट कमिंस ने भारत के खिलाफ वनडे सीरीज शुरू होने से पहले जियो हॉटस्टार को दिए अपने बयान में कहा कि रोहित और कोहली पिछले 15 सालों से लगभग टीम इंडिया की हर स्क्वाड का हिस्सा रहे हैं, इसलिए ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट प्रेमियों के लिए उन्हें यहां खेलते हुए देखने का ये आखिरी मौका हो सकता है। जब भी हम उनके खिलाफ खेलते हैं और पूरा स्टेडियम हाउसफुल देखने को मिलता है। भारत के खिलाफ इस सीरीज में नहीं खेल पाने से मैं काफी निराशा हूं। मुझे विश्वास है कि फैंस की भारी संख्या स्टेडियम में देखने को मिलेगी और वह इस सीरीज के लिए काफी उत्साहित भी हैं।
मिचेल मार्श संभाल रहे हैं कप्तानी
भारत के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज के लिए क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने पहले ही अपनी स्क्वाड का ऐलान कर दिया था, जिसमें पैट कमिंस बैक इंजरी के चलते इस सीरीज का हिस्सा नहीं हैं, जिसके बाद उनकी जगह पर मिचेल मार्श को कप्तानी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस वनडे सीरीज का पहला मुकाबला जहां 19 अक्टूबर को पर्थ के स्टेडियम में खेला जाएगा, इसके बाद दूसरा मैच 23 और 25 अक्टूबर को एडिलेड और सिडनी के मैदान पर खेला जाएगा। सभी मैचों की शुरुआत भारतीय समयानुसार सुबह 9 बजे से होगी।
ये भी पढ़ें
बीसीसीआई ने जिसको पूरी तरह से भुला दिया! उसी खिलाड़ी ने ठोक दी ताबड़तोड़ सेंचुरी