Tuesday, March 03, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs AUS Pink Ball Test: टीम इंडिया के लिए दोहरी मुसीबत, पिच के बाद अब मौसम को लेकर आई ये अपडेट

IND vs AUS Pink Ball Test: टीम इंडिया के लिए दोहरी मुसीबत, पिच के बाद अब मौसम को लेकर आई ये अपडेट

Written By: Abhishek Pandey @anupandey29 Published : Dec 05, 2024 11:47 am IST, Updated : Dec 05, 2024 11:55 am IST

IND vs AUS Pink Ball Test: एडिलेड ओवल के मैदान पर 6 दिसंबर से भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला जाएगा। पिंक बॉल से खेले जाने वाले इस मैच के पहले दिन बारिश का खलल देखने को मिल सकता है।

IND vs AUS Pink Ball Test Adelaide Weather Report- India TV Hindi
Image Source : GETTY भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया एडिलेड पिंक बॉल टेस्ट मैच वेदर रिपोर्ट।

IND vs AUS Pink Ball Test Weather Report Adelaide: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही पांच मैचों की बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 का आगाज टीम ने इंडिया ने शानदार तरीके से करते हुए पर्थ में खेले गए पहले मुकाबले को 295 रनों से अपने नाम किया था। वहीं दोनों टीमों के बीच अब सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच 6 दिसंबर से एडिलेड ओवल के मैदान पर खेला जाएगा, जो पिंक बॉल से होगा। इस मैच में ऑस्ट्रेलियाई टीम वापसी की पूरी कोशिश करेगी जिससे निपटना टीम इंडिया के लिए आसान काम नहीं रहने वाला है। एडिलेड टेस्ट में एकतरफ जहां घास वाली पिच भारतीय टीम की टेंशन को बढ़ा दिया है तो वहीं दूसरी तरफ पहले दिन का मौसम भी मुसीबतें खड़ी कर सकता है।

पहले दिन बारिश की वजह से फैंस का मजा हो सकता खराब

एडिलेड के मौसम को लेकर बात की जाए तो 6 दिसंबर को मुकाबला शुरू वहां के लोकल टाइम के अनुसार दोपहर के 2:30 बजे शुरू होगा। वहीं पहले दिन के मौसम को लेकर बात की जाए तो उसमें बारिश का खलल देखने को मिल सकता है। मुकाबला शुरू होने से पहले वेदर डॉट कॉम की रिपोर्ट के अनुसार 20 से 30 फीसदी तक बारिश होने के आसार हैं। वहीं मुकाबला शुरू होने के बाद बारिश होने की संभावना तो कम हो जाएगी लेकिन बादलों का जमावड़ा देखने को मिलेगा, ऐसे में इसका फायदा तेज गेंदबाजों को पूरी तरह से मिलेगा। मौसम को देखते हुए टॉस जीतने वाली टीम के लिए पहले बल्लेबाजी या गेंदबाजी करने का फैसला लेना बिल्कुल भी आसान काम नहीं रहने वाला है। वहीं इस टेस्ट मैच के दूसरे, तीसरे और चौथे दिन बारिश होने की संभावना काफी कम है, जबकि पांचवें दिन थोड़ी बारिश देखने को मिल सकती है।

भारत ने एडिलेड में जीते हैं अब तक 2 टेस्ट मैच

भारतीय टीम का एडिलेड ओवल के मैदान पर रिकॉर्ड देखा जाए तो उसमें उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई टीम के खिलाफ कुल 13 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें से उन्हें सिर्फ 2 मैचों में जीत हासिल हुई है, जबकि 8 में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है, इसके अलावा 3 मैच ड्रॉ पर खत्म हुए। टीम इंडिया के लिए एडिलेड टेस्ट में एकबार फिर से रोहित शर्मा कप्तानी की जिम्मेदारी को संभालते हुए दिखाई देंगे, इसके अलावा शुभमन गिल की भी प्लेइंग 11 में वापसी तय है।

ये भी पढ़ें

IND vs AUS Pink Ball Test: एडिलेड की पिच बल्लेबाजों के उड़ा देगी होश, पेसर्स या स्पिनर्स जानें किसे मिलेगी मदद

सबसे तेज शतक ठोकने के बावजूद क्यों निराश हैं उर्विल पटेल? ऑक्शन में अनसोल्ड रहने पर कही दिल की बात

Latest Cricket News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement