1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs AUS : RCB के खिलाड़ी से टीम इंडिया को मिलेगा 'धोखा', बाएं हाथ से खेलेगा!

IND vs AUS : RCB के खिलाड़ी से टीम इंडिया को मिलेगा 'धोखा', बाएं हाथ से खेलेगा!

 Published : Sep 20, 2022 02:12 pm IST,  Updated : Sep 20, 2022 02:12 pm IST

IND vs AUS : भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अभी तक जो भी टी20 इंटरनेशनल मैच खेले गए हैं, उसमें विराट कोहली ने सबसे ज्यादा रन बनाए हैं।

Glenn Maxwell- India TV Hindi
Glenn Maxwell Image Source : AP

Highlights

  • तीन टी20 मैचों की सीरी में आज पहली बार टकराएंगे भारत और ऑस्ट्रेलिया
  • मोहाली के मैदान पर टीम इंडिया के लिए खतरा बन सकते हैं ग्लेन मैक्सवेल
  • बाएं हाथ से बल्लेबाजी करते हुए ग्लेन मैक्सवेल का वीडियो हुआ वायरल

IND vs AUS 1st T20I Mohali : भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच आज से तीन टी20 मैचों की सीरीज खेली जानी है। पहला मैच मोहाली के आईएस बिंद्रा स्टेडियम में होगा। दोनों टीमें इसके लिए तैयार हैं। एशिया कप 2022 के बाद भारतीय टीम आज फिर से मैदान में उतरने के लिए तैयार है। टीम इंडिया की खास बात ये है कि अब तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और हर्षल पटेल की भी भारतीय टीम में वापसी हो चुकी है और आज ये दोनों खिलाड़ी भारत की प्लेइंग इलेवन में खेलते हुए नजर आ सकते हैं। इस बीच भारतीय टीम के लिए एक खिलाड़ी खतरा बन सकता है, वो हैं ऑलराउंडर ग्लेन मैैक्सवेल। ग्लेन मैक्सवेल आईपीएल में भी खेलते हैं और भारतीय टीम के गेंदबाजों के बारे में सब कुछ जानते हैं। 

आईपीएल 2022 में आरसीबी के लिए खेले थे ग्लेन मैक्सवेल 

ग्लेन मैक्सवेल ऑस्ट्रेलिया के उन खिलाड़ियों में शामिल हैं, जो अब तक आईपीएल की कई टीमों से खेल चुके हैं। वे दिल्ली डेयरडेविल्स, पंजाब किंग्स के लिए पहले खेल चुके हैं और आईपीएल 2022 में वे आरसीबी में शामिल हो गए थे, जहां उन्होंने अच्छा प्रदर्शन भी किया था। इस बीच ग्लेन मैक्सवेल का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें ग्लैन मैक्सवेल प्रैक्टिस करते हुए दिख रहे हैं। पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से ट्वीटर पर शेयर किए गए वीडियो में ग्लेन मैक्सवेल बाएं हाथ से शॉर्ट खेलते हुए नजर आ रहे हैं। वैसे तो ग्लेन मैक्सवेल की गिनती दुनिया के उन खिलाड़ियों में की जाती है जो स्विच हिट के लिए जाने और पहचाने जाते हैं, लेकिन अमूमन बल्लेबाज उस वक्त तक गेंद का इंतजार करता है, जब गेंदबाज गेंद को हाथ से छोड़ता है, लेकिन अब मैक्सवेल बाकायदा बाएं हाथ से ही स्टांस लेते हुए दिख रहे हैं और बल्लेबाजी कर रहे हैं। 

Glenn Maxwell
Image Source : APGlenn Maxwell

भारत के खिलाफ अच्छा है ग्लेन मैक्सवेल का रिकॉर्ड 
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अभी तक जो भी टी20 इंटरनेशनल मैच खेले गए हैं, उसमें विराट कोहली ने सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। वे अब तक 718 रन बना चुके हैं। इस मामले में दूसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलियाई कप्तान एरॉन फिंच हैं, जिनके नाम 440 रन हैं, इसके बाद तीसरे नंबर पर ग्लेन मैक्सवेल का ही नाम है। उन्होंने अब तक 431 रन बनाए हैं। उनका औसत 33 का है और स्ट्राइक रेट 147 के करीब का। हालांकि भारतीय टीम के लिए राहत की बात ये है कि ऑस्ट्रेलियाई कप्तान एरॉन फिंच इस वक्त अच्छे फार्म में नहीं चल रहे हैं, वे पिछली लगातार सीरीज में जल्दी आउट होकर पवेलियन लौटते रहे हैं, लेकिन ग्लेन मैक्सवेल टीम इंडिया के लिए खतरा बन सकते हैं। न केवल बल्लेबाजी से बल्कि गेंदबाजी से भी वे कमाल करने की क्षमता रखते हैं। ऐसे में टीम इंडिया की कोशिश होगी कि उन्हें जल्द से जल्द पवेलियन भेजा जाए, ताकि भारतीय टीम की जीत का रास्ता खुले। 

Glenn Maxwell
Image Source : APGlenn Maxwell

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल