1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND U19 vs AUS U19: भारत ने 167 रनों से जीता तीसरा मैच, सीरीज को 3-0 से किया अपने नाम

IND U19 vs AUS U19: भारत ने 167 रनों से जीता तीसरा मैच, सीरीज को 3-0 से किया अपने नाम

 Written By: Abhishek Pandey
 Published : Sep 26, 2025 09:39 am IST,  Updated : Sep 26, 2025 04:07 pm IST

IND U19 vs AUS U19: भारत और ऑस्ट्रेलिया की अंडर-19 टीम के बीच में खेली जा रही तीन मैचों की यूथ वनडे सीरीज के तीसरे मुकाबले में टीम इंडिया ने एकतरफा जीत दर्ज की।

Vaibhav Suryavanshi- India TV Hindi
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 तीसरा यूथ वनडे मैच। Image Source : AP

IND U19 vs AUS U19 3rd Youth ODI Match Live: भारतीय अंडर-19 टीम अभी ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर है, जिसमें वह मेजबान टीम के खिलाफ तीन मैचों की यूथ वनडे सीरीज खेल रही है। पहले 2 मुकाबलों को भारतीय टीम ने अपने नाम करने के साथ सीरीज में अजेय बढ़त हासिल कर ली है तो वहीं अब उनकी नजरें तीसरे मैच को भी जीतकर क्लीन स्वीप करने पर है। टीम इंडिया ने तीसरे वनडे मैच में टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर्स में 9 विकेट के नुकसान पर 280 रनों का स्कोर बनाया है। इस मैच में वैभव सूर्यवंशी के बल्ले का कमाल तो देखने को नहीं मिला लेकिन वेदांत त्रिवेदी ने 86 और राहुल कुमार ने 62 रनों की पारी खेली। इसके अलावा विहान मल्होत्रा के बल्ले से भी 40 रनों की पारी देखने को मिली। ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 टीम की तरफ से गेंदबाजी में विल बायरोम और केसी बार्टन ने 3-3 विकेट हासिल किए। जवाब में ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 टीम​ 28.3 ओवर में 113 रन पर ऑलआउट हो गई। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से ​टॉम होगन ने 28 रन बनाए। वहीं एलेक्स टर्नर ने 32 रन बनाए। भारत की तरफ खिलन पटेल ने 4 और उद्धव मोहन ने 3 विकेट लिए।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल