IND vs BAN 1st Test Day 4 Highlights: भारत और बांग्लादेश के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहले मैच चट्टोग्राम में खेला जा रहा है। मेजबान टीम ने चौथे दिन स्टंप्स तक 6 विकेट पर 272 रन बना लिए हैं। बांग्लादेश फिलहाल जीत से 241 रन दूर है जबकि टीम इंडिया को सीरीज के पहले टेस्ट मैच को अपने नाम करने के लिए 4 विकेट चटकाने की जरूरत है।
बांग्लादेश ने चौथे दिन स्टंप्स तक 6 विकेट पर 272 रन बना लिए। मेजबान टीम जीत से 241 रन दूर है जबकि टीम इंडिया को सीरीज के पहले मैच में जीत हासिल करने के लिए 4 विकेट चटकाने की जरूरत है।
अक्षर पटेल ने 238 के स्कोर पर बांग्लादेश को छठा झटका दिया। उन्होंने नुरुल को विकेटकीपर ऋषभ पंत के हाथों स्टंप आउट कराया। यह इस पारी में अक्षर की तीसरी सफलता है।
बांग्लादेश को 234 के स्कोर पर पांचवां झटका लगा। स्पिनर अक्षर पटेल ने मुशफिकुर रहीम को 23 के निजी स्कोर पर पवेलियन भेजा। यह इस पारी में अक्षर की दूसरी सफलता है।
अपने डेब्यू टेस्ट में शतक लगाने वाले जाकिर हसन 100 रन के निजी स्कोर पर लौटे पवेलियन। रविच्ंद्रन अश्विन ने चटकाया उनका विकेट।
बांग्लादेश के सलामी बल्लेबाज जाकिर हसन ने अपने करियर के पहले टेस्ट में भारत के खिलाफ शतक लगाया। उन्होंने 219 गेंदों में 100 के आंकड़े को छुआ।
दिन के दूसरे सेशन में भारतीय टीम पूरी तरह से बांग्लादेश पर हावी रही। इस सेशन में भारत ने कुल 3 विकेट लिए, इस सत्र के बाद बांग्लादेश का स्कोर 176/3 है। बांग्लादेश की ओर से जाकिर 82 और मुशफिकुर 2 रन बनाकर खेल रहे हैं।
बांग्लादेश ने अपना तीसरा विकेट खोया। कुलदीप यादव ने लिटन दास को आउट किया। दास ने 59 गेंदों पर 19 रन बनाए। बांग्लादेश का स्कोर 173/3
भारत के को उमेश यादव ने पहली सफलता दिलवाई। नाजमुल हुसैन शंटो को आउट किया। शंटो ने 156 गेंदों पर 67 रन बनाए। उमेश की गेंद पर ऋषभ पंत ने शानदार कैच पकड़ा।
चौथे दिन के खेल का दूसरा सेशन शुरू हो चुका है। पहले सेशन में भारतीय गेंदबाजों को एक भी विकेट नहीं मिल सका। दूसरे सेशन में भारतीय टीम कमबैक की तलाश में है।
पहले सेशन का खेल खत्म होने के बाद बांग्लादेश की टीम मजबूत स्थिति में नजर आ रही है। इस सेशन में भारत के हाथों एक भी सफलता नहीं आई, जबकि बांग्लादेश का स्कोर 119/0 है।
जाकिर ने 101 गेंदों पर 50 रन बना लिए हैं। बांग्लादेश के दोनों ओपनर शानदार लय में नजर आ रहे हैं। वहीं मैच में वापसी के लिए भारतीय टीम विकेट की तलाश में है।
बांग्लादेश की टीम ने 36वें ओवर में बिना विकेट खोए 100 रन के आंकड़े को पार कर लिया है। बांग्लादेश ने शानदार शुरुआत करते हुए टीम इंडिया पर प्रेशर बना दिया है। मैच में भारतीय गेंदबाजों को एक विकेट की तलाश है।
नाजमुल हुसैन शंटो ने 108 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया। इस पारी में उन्होंने कुल 6 चौके लगाए हैं। शांतो ने टीम को ओपन करते हुए अच्छी शुरूआत दिलवाई है।
बांग्लादेश ने बिना विकेट खोए 15वें ओवर में 50 रन के आंकड़े को पार कर लिया है। बांग्लादेश की ओर से शंटो और जाकिर क्रीज पर मौजुद हैं।
मैच के चौथे दिन केएल राहुल कुछ अलग करना चाह रहे हैं। कुल तीन ओवर में केएल ने तीन गेंदबाजों को ट्राई कर लिया है। दिन का पहला ओवर कुलदीप, दूसरा ओवर सिराज वहीं तीसरा ओवर अश्विन ने किया।
चौथे दिन का खेल शुरू हो चुका है। भारत की ओर से कुलदीप की हाथों में गेंद है।
चौथे दिन का खेल कुछ ही छनों में शुरू होने जा रहा है। खेल से पहले टीम इंडिया के खिलाड़ी वर्मअप करते नजर आ रहे हैं।
तीसरे दिन भारतीय टीम ने अपनी दूसरी पारी को 258 के स्कोर पर घोषित कर बांग्लादेश के सामने 513 रनों का लक्ष्य रखा था। तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक टारगेट का पीछा करते हुए बांग्लादेश ने बिना विकेट खोए 42 रन बना लिए थे। चौथे दिन उन्हें 471 रनों का पिछा करना है। वहीं भारत बांग्लादेश के सभी विकेट ले इस मैच को आज ही खत्म करना चाहेगा।
संपादक की पसंद