1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. इस खिलाड़ी के खत्म हुए करियर को मिला जीवनदान, 12 साल बाद सेलेक्टर्स ने अचानक कराई टीम में एंट्री

इस खिलाड़ी के खत्म हुए करियर को मिला जीवनदान, 12 साल बाद सेलेक्टर्स ने अचानक कराई टीम में एंट्री

 Written By: Deepesh Sharma
 Published : Dec 12, 2022 01:25 pm IST,  Updated : Dec 12, 2022 02:29 pm IST

IND vs BAN: टीम इंडिया में एक खिलाड़ी को 12 साल के बाद एक बार फिर मौका मिला है।

IND vs BAN- India TV Hindi
IND vs BAN Image Source : TWITTER

IND vs BAN 1st Test: भारतीय क्रिकेट टीम 14 दिसंबर से बांग्लादेश के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज में भिड़ने वाली है। टीम इंडिया को वनडे सीरीज में 2-1 से हार का सामना करना पड़ा था। लेकिन अब हिसाब बराबर करने का समय आ चुका है। हालांकि टेस्ट सीरीज में रोहित शर्मा, मोहम्मद शमी और रवींद्र जडेजा जैसे दिग्गजों की कमी भारतीय टीम को जरूर खलेगी। लेकिन टीम में एक ऐसे तेज गेंदबाज की भी सेलेक्टर्स ने एंट्री कराई है जो सालों से अपनी बारी का इंतजार कर रहा था।

12 साल बाद टीम में इस खिलाड़ी की एंट्री

हम अपनी रिपोर्ट में बात कर रहे हैं स्टार लेफ्ट आर्म पेसर जयदेव उनादकट की। उनादकट ने एक दशक से ज्यादा समय पहले भारतीय टीम के लिए टेस्ट डेब्यू किया था। उनादकट ने अपने करियर का पहला और आखिरी टेस्ट 16 से 20 दिसंबर 2010 को साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेला था। लेकिन उसके बाद वो टीम से ऐसे बाहर हुए कि अगले 12 साल तक वापसी नहीं कर पाए। हालांकि अब ये खिलाड़ी एक बार वापसी के लिए तैयार है। उनादकट को चोटिल मोहम्मद शमी की जगह पर बतौर रिप्लेसमेंट स्क्वॉड में जगह मिली है।

घरेलू क्रिकेट में मचाया है बवाल

जयदेव उनादकट का इंटरनेशनल क्रिकेट में करियर उतना खास नहीं रहा, लेकिन उन्होंने घरेलू क्रिकेट में लगातार बवाल काटा है। उनादकट ने भारत के लिए कुल 18 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले जिसमें 1 टेस्ट, 10 टी20 और 7 वनडे मैच खेले हैं। इस दौरान उन्होंने टी20 में 14 और वनडे में 8 विकेट चटकाए हैं। लेकिन टेस्ट क्रिकेट में अबतक उनका एक भी विकेट नहीं मिल पाया है। उन्होंने प्रथम श्रेणी के 96 मैचों में 353 विकेट लेने के अलावा 7 अर्धशतक की बदौलत 1732 रन भी बनाए हैं। वह आईपीएल में भी लगातार खेलते रहे हैं। पिछले सीजन में वह मुंबई इंडियंस का हिस्सा थे लेकिन अगले सीजन के लिए वह मिनी ऑक्शन में शामिल होंगे। 

बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए भारतीय टेस्ट स्क्वॉड: 

केएल राहुल (कप्तान), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा (उपकप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), केएस भरत (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद सिराज, उमेश यादव, अभिमन्यु ईश्वरन, नवदीप सैनी, सौरभ कुमार, जयदेव उनादकट

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल